मेरठ की चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की छात्रा द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में बने जिम के ट्रेनर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने के मामले में रजिस्टर द्वारा जांच टीम बना दी गई है। बुधवार को रजिस्ट्रार कार्यालय पर दोनों पक्षों को बुलाकर पूरा प्रकरण सुन बयान दर्ज कर लिए गए। रजिस्ट्रार डॉ अनिल कुमार यादव का कहना है कि इसी आधार पर अब जांच की जाएगी और फिर कार्रवाई होगी।
16 फरवरी में हुई थी शिकायत 16 फरवरी को विश्वविद्यालय से ही बीकॉम ऑनर्स कर रही है छात्र ने जिम ट्रेनर संदीप रंधावा पर आरोप लगाया था कि जिम ट्रेनर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और अपने साथ रहने और डिनर पर चलने का दबाव बनाया । इसके साथ-साथ छात्र ने यह भी बताया कि जिम ट्रेनर में उसको यह भी कहा था कि वह अगर उसके साथ रहती है तो वह उसके छात्र के फेस की डेंटिंग पेंटिंग भी कराएगा और उसकी भविष्य में कभी नौकरी करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। दोनों पक्षों को जानना जरूरी
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉक्टर अनिल कुमार यादव ने पूरे प्रकरण पर कहा कि शिकायत मिल गई है लेकिन निष्पक्ष जांच के लिए दोनों पक्षों को सुनना बहुत जरूरी था। इसलिए आज दोनों पक्षों को रजिस्टर कार्यालय पर बुलाया गया और उनका पक्ष जानने के बाद उनके बयान लिए गए अब अन्य साक्षी जुटाए जा रहे हैं। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी विश्वविद्यालय की छवि को धूमल नहीं होने दिया जाएगा।