जज को धमकी- तूने अन्याय किया, छोड़ेंगे नहीं:बिजनौर में दोषी बोले- घर का पता जानते हैं, हत्या मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी

बिजनौर में उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद दोषियों ने जज (ADJ) को धमकी दे डाली। कहा- तूने अन्याय किया है। हमें तेरे गांव और घर तक का पता है। हम तुझे नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद पुलिस ने अपनी सुरक्षा में एडीजे को घर तक छोड़ा। ये बातें शासकीय अधिवक्ता के मुताबिक सामने आई हैं। वहीं, धमकी मिलने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश निजेंद्र कुमार ने शासन, डीजीपी, जिला जज समेत उच्चधिकारियों को पत्र लिखा है। उनसे कोर्ट में सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी है। मामला गुरुवार दोपहर का है। अब पूरा मामला विस्तार से… पूरा मामला 19 मई, 2024 का है। धामपुर थाना क्षेत्र के गांव मटोरा दुर्गा निवासी पुखराज सिंह अपने खेत पर काम कर रहे थे। तभी एक कार उनके पास आकर रुकी। कार सवार, पुखराज सिंह को खींचकर सड़क पर ले गए। इसके बाद उन्हें कार से कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। कार में सवार शिवाला कला के शिमला निवासी जयदीप, पिंटू चौहान और ऋषिपाल को पहचान लिया। जयदीप फौज में था। उसकी दिल्ली के सेना हेडक्वार्टर में तैनाती थी। पुखराज की बेटी रेनू ने धामपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने आरोपी जयदीप और पिंटू चौहान के खिलाफ विवेचना के बाद पुखराज की हत्या की चार्जशीट कोर्ट में पेश की। बेटी बोली- मुकदमे की पैरवी करने पर पिता को मार डाला कोर्ट में पुखराज की पुत्री अंजलि ने बयान दिया कि उसकी शादी आरोपी जयदीप के भाई प्रदीप से हुई थी। ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे, जिसके खिलाफ उसने कई मुकदमे दर्ज कराए थे। इन मुकदमों की पैरवी पिता पुखराज सिंह ही करते थे। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने पिता की हत्या की थी। सीओ ने अपनी सुरक्षा में जज को घर पहुंचाया एडीजे निजेंद्र कुमार की कोर्ट ने गुरुवार को जयदीप चौहान और पिंटू चौहान को दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। दोनों ने गुस्से में आकर एडीजे निजेंद्र कुमार को जान से मारने की धमकी दे दी। इसके बाद सीओ सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कोर्ट बंद होने के बाद एडीजे को उनके आवास तक पहुंचाया। सहायक शासकीय अधिवक्ता अजीत पवार ने बताया- सजा सुनाने के बाद जयदीप और पिंटू चौहान ने जज साहब को धमकी दी कि तूने अन्याय किया है। हमें तेरे गांव, घर तक का पता जानते हैं। तुझे हम नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद दोनों लॉकअप तक गाली देते हुए बदतमीजी करते हुए गए। ——————- ये खबर भी पढ़ें… क्रिकेटर रिंकू सिंह ने पिता की अर्थी को कंधा दिया:टी-20 वर्ल्ड कप छोड़कर आए; थोड़ी देर में अंतिम यात्रा श्मशान पहुंचेगी क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह करीब 4.36 बजे निधन हो गया। वे 60 साल के थे। उन्हें फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर था। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। पढ़ें पूरी खबर…