जालौन के कालपी नगर में एमएसवी इंटर कॉलेज ग्राउंड के बाहर रविवार को लगे भीषण जाम के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा एक फास्ट फूड विक्रेता से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल, एमएसवी इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित प्रदर्शनी इन दिनों शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हालांकि, प्रदर्शनी के कारण आसपास की सड़कों पर लगातार भारी जाम की स्थिति बनी हुई है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क किनारे फास्ट फूड की दुकानें लगी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रदर्शनी स्थल के मुख्य गेट के बाहर सड़क किनारे फास्ट फूड के ठेले और अस्थायी दुकानें लग गई थीं, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही थी। रविवार शाम को भीड़ बढ़ने के साथ ही सड़क पर लंबा जाम लग गया और हालात बेकाबू हो गए। जाम खुलवाने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने एक फास्ट फूड विक्रेता से अपना ठेला हटाने को कहा। इसी दौरान पुलिसकर्मियों और दुकानदार के बीच कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने दुकानदार के साथ मारपीट की। घटना के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने पहले से यातायात की समुचित व्यवस्था की होती, तो इस तरह की स्थिति उत्पन्न ही नहीं होती। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस प्रशासन ने बताया कि जाम की समस्या को गंभीरता से लिया गया है। प्रदर्शनी स्थल के आसपास यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही वायरल वीडियो की जांच की जा रही है, और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जालौन पुलिस ने ठेले वाले को पीटा, VIDEO:प्रदर्शनी के बाहर जाम खुलवाते समय फास्ट फूड विक्रेता से विवाद