जालौन में ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, मौत:आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, पुलिस से झड़प

जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के पंचानन चौराहे पर मंगलवार देर शाम को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चौराहे पर जाम लगा दिया और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण आक्रोशित हो गए, इस दौरान पुलिस से उनकी तीखी झड़प भी हुई। वहीं मृतक की पहचान संजीव पटेल उर्फ बबलू (50 वर्ष) पुत्र कैलाश पटेल निवासी ग्राम भदेवरा, कोतवाली कोंच के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजीव पटेल किसी काम से बाइक से कोंच आए थे और वह बाइक से कोंच से वापिस अपने गांव भदेवरा जा रहे थे, तभी पंचानन चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। एहसास की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने तत्काल एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्राम भदेवरा से ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि इस मामले में महज दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। सीओ परमेश्वर प्रसाद और कोतवाल बृजेश बहादुर सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया लेकिन ग्रामीण जाम लगाए हुए है। मृतक किसान के परिवार में तीन पुत्रियां हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। उनके पास मात्र दो बीघा जमीन थी, जिससे परिवार का भरण-पोषण होता था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।