जूते उतारकर मारूंगा- अनुप्रिया के विधायक ने धमकाया, VIDEO:सिद्धार्थनगर में XEN से कहा- नंगा कर चौराहे पर घुमाऊंगा

सिद्धार्थनगर में शोहरतगढ़ से विधायक विनय वर्मा मंगलवार को (PWD) के अधिशासी अभियंता कमल किशोर पर बिफर पड़े। उन्होंने रेस्ट हाउस में कमल किशोर को जमकर फटकारा। विधायक विनय ने कहा- बुलाने पर नहीं आते। सही से काम नहीं करते। जूते उतारकर मारूंगा। तुम भ्रष्टाचार फैला रहे, जनता सवाल मुझसे कर रही। तुम मेरा फोन नहीं उठाते, मेरी विधानसभा में भ्रष्टाचार फैल रहा है। मैं यह बर्दाश्त नहीं करूंगा। अगर जनता के पैसों से खिलवाड़ हुआ तो तुम्हें नंगा करके चौराहे पर घुमाऊंगा। हम किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को सहन नहीं करेंगे। विनय वर्मा, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (सोनेलाल) के विधायक हैं। यूपी और केंद्र में अपना दल NDA में सहयोगी पार्टी है। भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दे सकते हैं… जाने क्या है पूरा मामला? दरअसल, जिस ठेकेदार को शासन ने दो महीने पहले ब्लैकलिस्ट किया था, वही ठेकेदार रेस्ट हाउस में मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे अधिशासी अभियंता के साथ बैठक कर रहा था। बैठक की जानकारी मिलते ही विधायक विनय वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेस्ट हाउस में चल रही इस बैठक का वीडियो बनाते हुए फेसबुक पर लाइव कर दिया। विनय वर्मा ने कहा, वे कई बार अधिशासी अभियंता से क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी मांग चुके हैं, लेकिन न तो कोई जवाब मिला और न दस्तावेज उपलब्ध कराए गए। विधायक ने कहा, कमल किशोर की पहले देवरिया में तैनाती रही, जहां उन पर करीब चार करोड़ रुपए के गबन और धन के दुरुपयोग के आरोप लगे थे। उस समय उन्हें निलंबित किया गया था। हाईकोर्ट के आदेश पर एक महीने पहले बहाली हुई, लेकिन उनके कार्य व्यवहार में कोई सुधार नहीं दिखा। करीब डेढ़ घंटे चला हंगामा रेस्ट हाउस में करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा चलता रहा। विधायक ने मौके से वीडियो सबूत जुटाए। उन्होंने कहा कि वे इस पूरे मामले को शासन के उच्च स्तर पर उठाएंगे। उन्होंने विभाग से तत्काल और पारदर्शी जांच की मांग की है। दैनिक भास्कर ने अधिशासी अभियंता कमल किशोर को फोन किया, लेकिन स्विच ऑफ बताता रहा। स्थानीय प्रशासन से इस प्रकरण पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो किसी ने ऑन कैमरा बोलने से इनकार कर दिया। अधिकारियों ने ऑफ कैमरा कहा, वायरल वीडियो के तथ्यों की जांच कराई जाएगी और अगर कोई अनियमितता पाई गई तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। विनय वर्मा से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… जाम में फंसे विधायक, गाड़ी से उतरकर बनाया VIDEO शोहरतगढ़ के बढ़नी चौराहे पर रविवार शाम भीषण जाम लग गया, जिसमें विधायक विनय वर्मा फंस गए। उन्होंने मौके से एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने पुलिस विभाग और ढेबरूआ थानाध्यक्ष पर ट्रैफिक व्यवस्था में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया। वीडियो में विधायक विनय वर्मा ने चौराहे पर चारों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतारें दिखाईं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस व्यवस्था पूरी तरह नदारद है और यह स्थिति रोज की है, लेकिन कोई पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद नहीं रहता है। विधायक वर्मा ने कहा- कि पुलिस चाहे तो जाम कुछ ही मिनटों में खत्म किया जा सकता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अपने कर्तव्यों से भाग रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से नाराजगी व्यक्त करते हुए ढेबरूआ थानाध्यक्ष पर ट्रैफिक व्यवस्था की अनदेखी का आरोप लगाया। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष ट्रैफिक सुधारने के बजाय कथित तौर पर दलाली में व्यस्त रहते हैं। पढ़ें पूरी खबर… …………………………….. ये खबर भी पढ़ें… एक पेटी शराब यूपी से बिहार भेजने का रेट ₹5000:तस्कर बोला– चुनाव की कमाई से मकान बनाया; स्टिंग के दौरान रिपोर्टर किडनैप ‘हम ट्रेन में माल चढ़वा देंगे… 1200 रुपए लगेंगे। अगर उस तरफ (बिहार) प्लेटफॉर्म तक शराब पहुंचाना है तो वह भी कर देंगे…। लेकिन एक पेटी के 5000 रुपए लेंगे। अपनी सभी ट्रेनों में सेटिंग है…। इस बार बिहार चुनाव में इतना कमाया कि मकान बना लिया।’ पढ़ें पूरी खबर…