लखनऊ के गोमतीनगर विशाल खंड स्थित जैन मंदिर में जैन धर्म के 8वें एवं 23वें तीर्थंकर भगवान श्रीचंद्रप्रभु और पार्श्वनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक मनाया गया।मंदिर के मंत्री आलोक जैन ने बताया कि इसी दिन भगवान का जन्म हुआ था। बाद में दीक्षा ग्रहण कर तपस्या करते हुए उन्होंने मोक्ष प्राप्त किया था। इस अवसर पर भगवान का अभिषेक, पूजन और विधान किया गया। इसके बाद भगवान का पालना झुलाया गया, जिसमें उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से नृत्य प्रस्तुत किए।गोमतीनगर महिला मंडल की सदस्यों अनीता, दीपाली, जूली, अर्चना, मोना, दीपिका, वैशाली, पिंकी, सुनीता और रश्मि ने कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्य शांति धारा प्रदीप जैन एवं जय कुमार जैन परिवार द्वारा की गई। अमित दीपिका जैन परिवार ने जबलपुर चातुर्मास में मुनि समय सागर महाराज संघ से प्राप्त रजत कलश का दर्शन कराया, जिसकी सभी ने सराहना की। इस अवसर पर गोमती नगर मंदिर के अध्यक्ष प्रदीप जैन, मंत्री आलोक, संदीप जैन, सुकांत, निकान्त, विनय कपूर जैन, रचित और पंडित पीयूष सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।