जौनपुर में बेटे ने माता-पिता की हत्या की:रिटायर्ड लोको पायलट पिता-मां का लोढे से सिर कूचा, बोरे में भरकर गोमती नदी में फेंका

जौनपुर में इकलौते बेटे ने मां-पिता की सिलबट्टे सिर से कूचकर हत्या कर दी। शवों को बोरे में भरकर गोमती नदी में फेंक दिया। घटना बीते आठ दिसंबर की है। घटना के पांच दिन बाद बेटी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच में शक होने पर पुलिस ने सोमवार की रात आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बेटे ने हत्या की बात कबूल की है। पुलिस शवों की तलाश कर रही है। मामला जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव का है। खबर अपडेट की जा रही है…