जौनपुर में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर शनिवार देर शाम करीब 6 बजे जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण शुरू हुई जो रात 8 बजे तक चली । बैठक में निर्णय लिया गया कि रविवार को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इस अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सभी मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। मतदाता सूची का पठन और सत्यापन किया जाएगा, साथ ही मतदाताओं के नामों का भी सत्यापन होगा। इस कार्य के लिए जिले के सभी विद्यालय खुले रहेंगे, जहां पदाभिहित अधिकारी, बीएलओ और शिक्षक उपस्थित रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची से संबंधित किसी भी समस्या या संशोधन के लिए संबंधित बीएलओ या पदाभिहित अधिकारी से संपर्क करें। ऐसे मतदाता जिनका नाम वर्ष 2025 की मतदाता सूची में था, लेकिन उन्होंने गणना प्रपत्र वापस नहीं किए थे, उन्हें फॉर्म-6 के साथ घोषणा प्रपत्र अनुलग्नक-4 भरकर जमा करना होगा। इसके अतिरिक्त, वे युवा मतदाता जो 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं और जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे भी घोषणा पत्र के साथ फॉर्म-6 भर सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने 01 अप्रैल, 01 जुलाई और 01 अक्टूबर को अर्ह हो रहे सभी मतदाताओं से भी दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि के दौरान फॉर्म-6 प्राप्त करने का निर्देश दिया है। मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि में संशोधन, मतदाता फोटो पहचान पत्र के प्रतिस्थापन, दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन या निवास परिवर्तन के लिए फॉर्म-8 और घोषणा पत्र भरकर संबंधित बीएलओ या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा किया जा सकता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, एसआईआर (सिस्टेमैटिक इंटरवेंशन एंड रिमेडिएशन) प्रक्रिया के तहत ऐसे अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे जिनकी मैपिंग की जानी है। इस संबंध में रविवार शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की जाएगी।