झांसी में कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड किया:10वीं और 12वीं में 80 प्लस अंक थे, भाई बोला- सुसाइड के पीछे किसी की साजिश

झांसी में किराए के कमरे में रह रहे एक छात्र ने सुसाइड कर लिया। छात्र का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। वह 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाया था। वह फोर्स में भर्ती होकर देशसेवा करना चाहता था। छात्र के बड़े भाई ने बताया- छात्र कुछ समय से डिप्रेशन में था और उसका इलाज चल रहा था। उसके गले में दो तौलिए बंधे थे, एक उसका था, जबकि दूसरा नहीं पहचान में आया है। यह आत्महत्या नहीं, बल्कि किसी साजिश के तहत हत्या हो सकती है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा करके पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। विस्तार से जानिए पूरा मामला…
5 माह पहले तैयारी करने आया था
मृतक का नाम विशाल अहिरवार (22) पुत्र श्याम किशोर था। वह पूंछ थाना क्षेत्र के अमगांव का रहने वाला था। विशाल करीब 5 महीने पहले कॉम्पटीशन की तैयारी करने झांसी आया था और राजपूत कॉलोनी में किराए पर रह रहा था। मृतक के बड़े भाई शिवम अहिरवार ने बताया-विशाल पढ़ाई में बेहद होशियार था और फोर्स में भर्ती होकर देशसेवा करना चाहता था। शुक्रवार को उसकी आखिरी बार मां से बात हुई थी। इसके बाद जब उसने फोन नहीं उठाया तो भाई ने उसके दोस्त को कॉल किया। दोस्त कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। मकान मालिक को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया तो विशाल फंदे पर लटका मिला। गले में दो तौलिए बंधे थे-एक उसका था, जबकि दूसरा नहीं पहचान में आया। इस घटना के पीछे किसी का हाथ हो सकता है। दो साल पहले करंट लगने के बाद से रहने लगा था परेशान
मृतक के बड़े भाई शिवम ने बताया-करीब दो साल पहले विशाल को करंट लग गया था, जिसके बाद से वह शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। पढ़ाई के दौरान उसके सिर की नसों में तेज दर्द होता था, जिसके चलते उसका इलाज ग्वालियर में चल रहा था। उन्होंने बताया-सात दिन पहले ही विशाल घर से झांसी लौटा था और तब वह बिल्कुल सामान्य था। परिवार को उसकी तबीयत या मानसिक स्थिति को लेकर कोई चिंता नहीं थी। दो भाइयों और दो बहनों में विशाल सबसे छोटा था। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़वाया। इसके बाद युवक का शव फंदे से लटका था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा करके मामले की जांच की। पुलिस ने बताया- रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि घटना आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण। ——– ये भी पढ़ें-
योगी बोले- जिन्ना पैदा न होने पाए, दफन कर देना:सपा जिन्ना को सम्मान देती है, बांटने वालों को पहचानें; 2 किमी पैदल चले CM योगी ने सोमवार को गोरखपुर में एकता यात्रा निकाली। वह 2 किलोमीटर तक पैदल चले। योगी ने कहा- आज जब वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर कार्यक्रम शुरू हुए तो सिर फूटना शुरू हो गए। सपा के एक सांसद ने इसका विरोध किया। ये वही लोग हैं जो सरदार पटेल की जयंती कार्यक्रम में शामिल नहीं होते, लेकिन जिन्ना को सम्मान देने के कार्यक्रम में शर्मनाक तरीके से शामिल होते हैं। पढ़िए पूरी खबर…