झांसी में देवर की शादी से लौटी महिला की मौत:सुबह बेड पर बेसुध अवस्था में मिली, मायके वाले बोले- प्रॉपर्टी के लिए हत्या की

झांसी में एक महिला की मौत हो गई। वह रात को अपने चचेरे देवर की शादी से घर लौटी थी। सुबह पति को पत्नी बेसुध अवस्था में बेड पर मिली। पति तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के गले में चोट के दो निशान हैं। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। मृतका के फूफा का कहना है कि मेरी बेटी की प्रॉपर्टी के लिए गला घोंटकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के फिल्टर रोड स्थित यशबाग कॉलोनी का है। 7 साल पहले शादी हुई थी शिवानी (25) कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती में रहती थी। उसकी शादी संजय रायकवार के साथ 19 अप्रैल 2018 को हुई थी। संजय रायकवार आयुर्वेदिक कॉलेज में संविदा कर्मी है। दोनों के दो बेटे हैं। प्रतीक (5) और डेढ़ साल का उत्कर्ष। पति संजय ने बताया- शनिवार रात को मेरे चाचा के बेटे की आंतिया ताल के पास एक गार्डन में शादी थी। शादी से पहले पत्नी शिवानी पार्लर पर गई। मेकअप कराया और फिर शादी में शामिल हुई। वो बहुत खुश थी। वहां से रात को हम दोनों घर आ गए। हम दाेनों के बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ, मगर घर आने के बाद पत्नी चिड़चिड़ाने लगी। वो कहने लगी कि मुझसे दूर हो जाओ। मुझे घबराहट हो रही है। मैंने किसी तरह पानी पिलाया और लिटा दिया। देर रात 3 बजे उसने बच्चे को दूध पिलाया। इसके बाद हम लोग सो गए। सुबह जगे तो पत्नी बेहोश पड़ी थी। हम लोग उसे मेडिकल कॉलेज लाए। तो डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मुझे पता नहीं है कि मौत कैसे हुई। प्रॉपर्टी के लिए हत्या का आरोप शिवानी की मौत की सूचना पर मायके वाले दोपहर को झांसी पहुंच गए। शिवानी के फूफा सोनी लाल ने बताया- शिवानी के गले में चोट के दो निशान बने हैं। इसे देखने से लग रहा है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। शिवानी की मां रेखा जल निगम में नौकरी करती थी। उनकी प्रॉपर्टी हड़पने के लिए हत्या की गई है। क्योंकि शिवानी के परिवार में वही अकेले बची थी। हम लोग तहरीर देने कोतवाली थाने जा रहे हैं। इसके बाद पोस्टमार्टम कराएंगे। पूरा परिवार ही खत्म हो गया शिवानी की मौत के बाद उसका पूरा परिवार ही खत्म हो गया। पिता मोहन की बचपन में ही मौत हो गई थी। मां रेखा ने उसे और भाई शिवम को पालकर बढ़ा किया। मां जल निगम में तैनात थी। वह फिल्टर रोड पर यशबाग कॉलोनी में बेटे शिवम के साथ रहती थी। दो साल पहले शिवम की मौत हो गई थी। इसके बाद शिवानी अपनी मां के साथ रहने लगी थी। 30 जुलाई 2025 को मां रेखा की भी मौत हो गई थी। सीओ बोले- जांच कर रहे हैं सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि पंचनामा भरकर महिला के शव की पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। ………………………. ये भी पढ़ें बिजनौर में महिला BLO की हार्ट अटैक से मौत:स्वतंत्र देव बोले- SIR से अखिलेश की दुकान बंद हो जाएगी; श्रावस्ती में शिक्षकों की छुट्टी रद्द यूपी में SIR को लेकर हलचल तेज हो गई है। सियासी घमासान भी जारी है। स्पेशल इंटेसिव रिविजन को अखिलेश यादव ने भाजपा की साजिश और लोकतंत्र पर हमला बताया। इस पर योगी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पलटवार किया। कहा- बेतुकी बातों के लिए सपा मुखिया को शर्म आनी चाहिए। फर्जी वोट कटेंगे तो उनकी दुकान बंद हो जाएगी। पूरी खबर पढ़िए