झांसी में जीजा-साले ने मिलकर एक पुजारी का मर्डर कर दिया। पुजारी मंदिर में पूजा की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान दोनों पहुंचे और पुजारी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। माइक के लोहे के स्टैंड से सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। मामले का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें हत्यारे पुजारी को बेरहमी से मारते दिखाई दे रहे हैं। पुजारी को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज से ग्वालियर रेफर किया गया। उनकी इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। वारदात 2 दिसंबर की है। CCTV 6 दिसंबर को सामने आया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश के लिए छापेमारी हो रही है। मामला बरुआसागर कस्बे के प्रसिद्ध मनसिल माता मंदिर का है। सबसे पहले ये दो तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए… सात पॉइंट में पूरा घटनाक्रम समझिए 1 – विशाल (22) बरुआ सागर कस्बे का रहने वाला था। पिछले करीब 3 साल से वह प्रसिद्ध मनसिल माता मंदिर में पुजारी था। 2 -मंदिर के बाहर बालाराम उर्फ बाला की दुकान है। वह दो भाई में बड़ा है। उसका भाई सब्जी का ठेला लगाता है। 3 – कुछ समय पहले बाला और विशाल का झगड़ा हो गया था। इससे बाला रंजिश रखने लगा। 4 – 2 दिसंबर की रात लगभग 8 बजे विशाल पूजा की तैयारी कर रहे थे। तभी बाला अपने जीजा सलिल के साथ मंदिर के बाहर पहुंचा। 5 – वहां से उसने विशाल को आवाज देकर बाहर बुलाया। गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर भाई से मारपीट की। 6 – बाला और सलिल गला घोंटकर विशाल की हत्या करना चाहते थे। मगर मंदिर के पुजारी चिंटू कुशवाहा समेत अन्य लोगों ने बीच बचाव किया। 7 – उसके बाद वे विशाल को छोड़कर भाग गए। विशाल बेहोश हो चुका था। चिंटू समेत अन्य लोग विशाल को उठाकर मंदिर के अंदर ले आए। अब मंदिर के मुख्य पुजारी का बयान पढ़िए मुख्य पुजारी सुरेश दाऊ ने बताया-विशाल को लिटाकर चिंटू पास में बैठकर उसे होश में लाने का प्रयास कर रहा था। तभी बाला दोबारा मंदिर के अंदर घुस आया। उसने लोहे का माइक स्टैंड उठाकर हमला कर दिया। जब तक हम लोग विशाल को बचाते, वो दो से तीन वार सिर पर कर चुका था। विशाल के सिर से खून बहने लगा। इलाज के दौरान दम तोड़ा
हमला के बाद जीजा-साले मौके से फरार हो गए। मंदिर के मुख्य पुजारी समेत अन्य कर्मचारी घायल विशाल को मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां हालत नाजुक होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शनिवार को पुजारी विशाल की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर पहुंचा तो मातम पसर गया। चचेरी बहन रजनी का कहना है कि मेरा भाई बहुत ही शांत स्वभाव का था। उसकी शादी नहीं हुई थी। भाई मंदिर पर पूजा और हवन करता था। उसके बाद घर आ जाता था। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। अब जानिए CCTV फुटेज में क्या दिख रहा आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार
बरुआसागर थाना प्रभारी राहुल राठौर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर बालाराम उर्फ बाला और उसके जीजा सलिल केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उनको अरेस्ट कर लिया जाएगा। पूछताछ के बाद हत्या की वजह का पता चल पाएगा। ———————- ये खबर भी पढ़ें- लखनऊ एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स को गिराकर पीटा:हालात हुए बेकाबू, फर्श-लगेज ट्रॉली पर बैठे यात्री; बोले- इंडिगो वाले मिलें तो झापड़ मार दूं लखनऊ एयरपोर्ट पर शनिवार को हालात बेकाबू हो गए हैं। कुछ पैसेंजर्स आपस में भिड़ गए। एक-दूसरे को जमीन पर गिरा-गिराकर पीटा। घटना को कवर कर रहे मीडिया कर्मियों से अभद्रता की। उनका कैमरा छीनने की कोशिश की। इंडिगो की फ्लाइट लगातार चौथे दिन रद्द होने पर एयरपोर्ट पर करीब 1000 हजार यात्रियों की भीड़ रही। यात्रियों को बैठने के लिए कुर्सियां नहीं मिलीं। यात्री फर्श और लगेज ट्रॉली पर बैठने को मजबूर हुए। पढ़िए पूरी खबर…