झांसी में एक ट्रेन के स्लीपर कोच को युवक ने बाथरूम बना दिया। सिर्फ चड्डी पहना युवक कोच में आराम से बैठकर बाल्टी-मग से नहाया। उसने अपने बालों में शैंपू भी किया। युवक की इस हरकत से पैसेंजर्स ट्रेन में चढ़ नहीं पा रहे थे। इंस्टाग्राम पर अपलोड वीडियो में कोच की गेट पर एक महिला अचंभित होकर उसे देख रही। वह पानी की वजह से आगे नहीं बढ़ पा रही। इसके पहले युवक ने पैसेंजर्स के साथ जुआ खेला। इसका भी वीडियो बनाया और लिखा- “यूपी के लौंडे हैं, कहीं भी शुरू हो जाते हैं।” वीडियो सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन कार्रवाई में जुट गया है। रेलवे पुलिस, युवक की तलाश कर रही। युवक की पहचान झांसी के प्रमोद श्रीवास के रूप में हुई है। वीडियो 1 नवम्बर का है। पहले देखिए 3 तस्वीरें… अब विस्तार से पढ़िए पूरी खबर… यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर है काफी सक्रिय ट्रेन में वीडियो बनाने वाला युवक झांसी की मोठ तहसील के काली माता मंदिर के पास का रहने वाला है। युवक का नाम प्रमोद श्रीवास है और वह इंटरमीडिएट का स्टूडेंट है। प्रमोद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। उसका इंस्टाग्राम पर ‘MOTH COMEDY VIDEO’ नाम से अकाउंट है। प्रोफाइल में वह खुद को एक्टर बताता है। इंस्टाग्राम पर उसके 70,900 फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा उसका ‘Pramod Shribas’ नाम से एक यूट्यूब चैनल भी था। लेकिन जुआ खेलने और ट्रेन में नहाने के वीडियो वायरल होने के बाद उसने अपना यूट्यूब चैनल डिलीट कर दिया। हालांकि, इंस्टाग्राम अकाउंट उसका अभी भी एक्टिव है। दोनों वीडियो भी अपलोडेड है। युवक बोला- खाटू श्याम मंदिर जा रहा था इसलिए नहा लिया, गलती हो गई ट्रेन में नहाने का वीडियो सामने आने के बाद दैनिक भास्कर ने प्रमोद श्रीवास से बात की है। प्रमोद ने बताया- 1 नवंबर को खाटू श्याम मंदिर जाने के लिए निकला था। झांसी से आगरा की ट्रेन के लिए जनरल टिकट लिया लेकिन गलती से स्लीपर कोच में चला गया। दोपहर का समय था। घर से बाल्टी और मग लेकर निकला था, सोचा मंदिर जाने से पहले नहा लूं। इसलिए ट्रेन में ही नहा लिया। मुझे यह जानकारी नहीं थी कि वह ट्रेन कौन-सी थी। उसने बताया कि इसके पहले मैं झांसी जाने के लिए कानपुर-झांसी मेमू ट्रेन में बैठा था। उसी दौरान मैं, दोस्तों और अन्य यात्रियों के साथ जुआ खेलने लगा। हालांकि, बाद में उसने कहा कि ताश के पत्ते असली थे लेकिन पैसे नकली थे। मुझसे गलती हो गई है। ———
ये भी पढ़ें-
सहारनपुर से गिरफ्तार डॉ.अदील के लॉकर से मिली असॉल्ट राइफल:अनंतनाग के अस्पताल में छिपा रखे थे,जैश-ए-मोहम्मद का नेटवर्क खड़ा करने की साजिश सहारनपुर से 7 नवंबर को गिरफ्तार डॉ.अदील अहमद के लॉकर से असॉल्ट राइफल मिली है। उसने ये हथियार अनंतनाग के जीएमसी अस्पताल में छिपा रखे थे। वह जम्मू- कश्मीर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नेटवर्क खड़ा करना चाहता था। जीएमसी अस्पताल का इस्तेमाल आतंकियों की मदद और हथियार छिपाने के अड्डे के रूप में कर रहा था। पढ़िए पूरी खबर…