ट्रेन के AC कोच में डॉग का लग्जरी सफर, VIDEO:अकेले सीट पर बैठा, मालकिन ने चादर बिछाकर कंबल ओढ़ाया; गोरखपुर से लखनऊ आया

गोरखपुर से जम्मू जा रही अमरनाथ एक्सप्रेस के AC कोच में पालतू कुत्ते ने सफर किया। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें कुत्ता थर्ड AC कोच के मिडिल बर्थ पर कंबल ओढ़कर आराम से बैठा दिखाई दे रहा है। उसके लिए चादर भी बिछाई गई है। कुत्ता कभी बिस्किट खाता है, तो कभी लेट जाता है। कोच में बैठे यात्री कुत्ते को देखकर हैरान रह गए। बच्चे और युवा तो उसे देखकर खुश हो गए, लेकिन कुछ महिलाएं और बुजुर्ग घबरा उठे कि कहीं कुत्ता बर्थ से कूदकर काट न ले। कई यात्रियों ने रेलवे से शिकायत की, लेकिन कुत्ते को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला लखनऊ रेलवे स्टेशन पर कुत्ते के साथ उतर गई। मामला 17 नवंबर का है, लेकिन वीडियो आज सामने आया। गोरखपुर स्टेशन डायरेक्टर अमनदीप गुप्ता ने कहा- पालतू जानवर को थर्ड AC कोच में बैठाना रेलवे नियमों के खिलाफ है। मामले की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जानिए पूरा मामला कुत्ते का नाम किट्‌टू है। 17 नवंबर को किट्‌टू की मालकिन पुष्पा गौड़ गोरखपुर से लखनऊ के लिए यात्रा कर रही थीं। दोपहर 2:30 बजे अमरनाथ एक्सप्रेस (12587) गोरखपुर स्टेशन पहुंचीं। थर्ड AC कोच में पुष्पा की बर्थ नंबर 55 कन्फर्म थी। उनके साथ दो अन्य महिलाएं भी थीं, जिनका टिकट उसी PNR पर बुक था। ट्रेन में चढ़ते ही पुष्पा ने किट्‌टू को अपनी बर्थ पर बैठा दिया। इसके बाद कोच अटेंडेंट से मिला कंबल किट्‌टू के ऊपर ओढ़ा दिया और खुद अपने साथ आई महिलाओं के पास जाकर बैठ गईं। यात्रा के दौरान पुष्पा ने किट्टू का ट्रेन में सफर करते हुए वीडियो बनाया। उसे स्नैप चैट पर अपलोड कर दिया। इसके बाद वीडियो वायरल हो गया। कुत्ते की मालकिन पुष्पा गौड़ का कहना है कि उन्होंने अपने पालतू के लिए टिकट बुक कराया था। पोल में हिस्सा लेकर राय दें… सिर्फ AC फर्स्ट क्लास में कुत्ते को लेकर जा सकते हैं
रेलवे नियमों के अनुसार, पालतू जानवरों को केवल AC फर्स्ट क्लास या फर्स्ट क्लास कूपे में ही ले जाया जा सकता है, वह भी टिकट बुक कराकर। स्लीपर, चेयर कार, सेकेंड AC और थर्ड AC में कुत्तों को ले जाने की अनुमति नहीं है। यदि कोई यात्री पालतू जानवर की बुकिंग नहीं करवाता, तो TTE उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है और 6 गुना तक जुर्माना वसूल सकता है। ————————– ये खबर भी पढ़ें- मेरठ में ओलंपियन दुल्हन ने शादी में की फायरिंग, VIDEO:बॉक्सर दूल्हे ने नोटों की गड्डियां उड़ाईं, दोनों पर FIR मेरठ की इंटरनेशनल जेवलिन थ्रोअर अन्नू रानी और किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज जीवनसाथी बन गए। लाल रंग का लहंगा पहने अन्नू अपनी सहेलियों के साथ स्टेज तक पहुंचीं। यहां साहिल ने आगे बढ़कर उनका हाथ पकड़ा और उन्हें स्टेज पर ले गए। फिर घुटनों के बल बैठकर अन्नू को फूलों का गुलदस्ता दिया। पढ़ें पूरी खबर