डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और भूपेंद्र चौधरी अयोध्या पहुंचे:पूर्व विधायक खब्बू तिवारी के आवास पहुंचकर उनकी मां को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। दोनों नेताओं ने भाजपा के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू की माता के निधन पर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और भूपेंद्र सिंह चौधरी अश्विनीपुरम कॉलोनी स्थित खब्बू तिवारी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत आत्मा को नमन किया और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की। खब्बू तिवारी की माता का निधन बीमारी के चलते हुआ था। पूरी भाजपा परिवार और राज्य सरकार खब्बू तिवारी के साथ- बृजेश पाठक इस अवसर पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरी भाजपा परिवार और राज्य सरकार खब्बू तिवारी के साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की इस दौरान पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह और वरिष्ठ नेता करुणाकर पांडेय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।