मेरठ में ढाई साल के बच्चे को घर में खेलते समय मेज का कोना आंख के ऊपर लग गया। चोट लगने से बच्चे की आईब्रो के नीचे खून बहने लगा। पैरेंट्स बच्चे को लेकर डॉक्टर के पास गए। जहां उन्होंने टांके लगाने के बजाय फेवीक्विक लगा दी। उसे 12 घंटे तक असहनीय दर्द हुआ। इसके बाद परिजन उसे दूसरे अस्पताल लेकर गए। जहां फेवीक्विक को हटाने में 3 घंटे लग गए। इसके बाद डॉक्टरों ने घाव को खोलकर 5 टांके लगाए। इसके बाद पैरेंट्स ने सीएमओ से मामले की शिकायत की। इस मामले में सीएमओ ने 2 सदस्यीय टीम गठित की है। टीम में डिप्टी सीएमओ और एक सर्जन शामिल हैं। वहां डॉक्टर और स्टाफ से पूछताछ करेगी। मामला भाग्यश्री अस्पताल का है। वहीं इस मामले में भाग्यश्री अस्पताल के डायरेक्टर का कहना है कि बच्चे को मेडिकल ग्लू लगाया गया था। पैरेंट्स झूठ बोल रहे हैं। उस दिन अस्पताल में सोनी नाम के टेक्नीशियन ने बच्चे का इलाज किया गया था। फिलहाल उस कर्मी को अभी सस्पेंड कर दिया गया है। ये है पूरा मामला फेवीक्विक हटाने में 3 घंटे लगे, 5 टांके लगाकर घाव जोड़ा
फाइनेंसर सरदार जसपिंदर जागृति विहार एक्सटेंशन स्थित मेपल्स हाइट में रहते हैं। सोमवार रात उनका ढाई साल का बेटा मनराज सिंह घर में खेल रहा था। खेलते समय वह टेबल के कोने से टकरा गया। इससे उसकी बाईं आंख के ऊपर गहरा कट लग गया। मां इरविन कौर ने बताया कि हम लोग बेटे को गढ़ रोड स्थित भाग्यश्री अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां एक डॉक्टर ने बच्चे के पिता से एक फेवीक्विक मंगाई। इसके बाद बच्चे के घाव को चिपका दिया। फेवीक्विक के घाव में जाते ही बच्चा जोर-जोर से रोने लगा। उसके पिता ने पूछा कि बच्चा क्यों रो रहा है? स्टाफ और डॉक्टर ने जवाब दिया कि बच्चा घबरा गया है। इस कारण से वह रो रहा है। परिजन उसे घर ले गए। मगर वह पूरी रात दर्द के कारण रोता रहा। मंगलवार (18 नवंबर) को परिजन बच्चे को लोकप्रिय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर को फेवीक्विक हटाने में 3 घंटे लग गए। फिर घाव को साफ किया। इसके बाद उसके टांके लगाए। इसके बाद बच्चे के पिता ने सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया से शिकायत की। सीएमओ ने दो सदस्यों की टीम गठित की। जो तीन दिन में अपनी जांच सौपेंगी। भाग्यश्री अस्पताल के डायरेक्टर बोले- हमने मेडिकल ग्लू लगाया भाग्यश्री अस्पताल के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुनील पाल ने बताया कि अस्पताल में उस समय डॉक्टर नहीं थे। हमने बच्चे को मेडिकल ग्लू ही लगाया था। परिजनों का आरोप ये है कि हमसे फेविक्विक मंगाई और हमारे सामने लगाई। ये बिल्कुल निराधार है। अगर उनके सामने लगाई जा रही थी तो उनको तत्काल विरोध करना चाहिए था। उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। सोनी नाम के टेक्नीशियन ने उसका इलाज किया गया है। अस्पताल अपने स्तर से भी जांच कर रहा है। फिलहाल उस कर्मी को अभी सस्पेंड कर दिया गया है। परिजन बोले- अस्पताल सीसीटीवी फुटेज जारी करे बच्चे मनराज के पिता जसपिंदर कौर ने बताया- मेरे से ही स्टाफ ने फेवीक्विक मंगवाकर बच्चे के घाव पर लगाई है। पूरा मामला अस्पताल में लगे सीसीटीवी में रिकार्ड है। अगर अस्पताल में ऐसा नहीं हुआ है तो प्रबंधन द्वारा अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज सबके सामने लानी चाहिए ताकि सच का पता चल सके। अब जानते हैं एक्सपर्ट्स डॉक्टरों का क्या कहना है… बच्चे की आंख की रोशनी जा सकती थी डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि ऐसा पदार्थ की एक बूंद भी अगर आंख में चली जाए तो खुजली, लालीपन, एलर्जी या जख्म भी कर सकता है। अगर आंख के अंदर की काली पुतली उसके संपर्क में आ जाए तो बच्चे की रोशनी भी प्रभावित हो सकती थी। इसे ज्वलनशील पदार्थों में माना जाता है इसलिए त्वचा और आंख के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है। डॉ अंकिता चिकारा ने बताया कि फैवीक्विक हमारी त्वचा के अंदर मौजूद शुक्राणुओं को मार सकता है। इसके इस्तेमाल से एलर्जी या अन्य समस्या भी हो सकती हैं। कई बार इस कारण जो पपड़ी नुमा परत बन जाती है उसे हटाते समय भी त्वचा के खिंचने के कारण खून निकल जाता है। मेडिकल ग्लु के मानक अलग होते हैं इसलिए इसका इस्तेमाल करना त्वचा के लिए बेहद खतरनाक है। सीएमओ बोले- दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी मेरठ के सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि कुछ त्वचा संबंधित घाव में ग्लू का इस्तेमाल किया जाता है। भाग्यश्री हॉस्पिटल में फेवीक्विक से घाव बंद करने की शिकायत मिली है। उसके लिए दो सदस्यों की जांच टीम गठित कर दी गई है, दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घाव पर ग्लू लगाने से हो सकते हैं ये 5 नुकसान… ………………… ये खबर भी पढ़िए- तांत्रिक ने लड़की के कपड़े उतारे, नींबू रगड़ा:झांसी में 30 मिनट बंद कमरे में गंदी हरकत की; भूत उतारने का नाटक करता रहा झांसी में एक तांत्रिक ने 12 साल की मासूम बच्ची से गंदी हरकत की। भूत-प्रेत का साया बताकर वो बच्ची को कमरे के अंदर ले गया। वहां कपड़े उतारकर शरीर पर नीबू रगड़ने लगा। आधे घंटे तक अश्लील हरकतें करता रहा। पढ़ें पूरी खबर…