ताजमहल पर हिंदूवादियों ने तिरंगा फहराया, VIDEO:मुख्य गुंबद पर भारत माता के जयकारे लगाए; CISF जांच में जुटी

आगरा में अखिल भारत हिन्दू महासभा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने ताजमहल पर तिरंगा फहराया। भारत माता की जय के नारे लगाए। इसका VIDEO सामने आने के बाद हलचल मच गई। CISF मामले की जांच कर रही है। झंडा फहराने वाले कार्यकर्ता नंदू कुमार व नितेश भारद्वाज ने कहा, ” ताजमहल, तेजोमहालय मंदिर है। जबसे ताजमहल बना है तब से पहली बार अंदर राष्ट्रध्वज फहराया गया। योगी ने आह्वान किया था कि सभी मदरसों और मस्जिद में राष्ट्रध्वज फहराना अनिवार्य है, इसलिए उन्होंने यहां ध्वज फहराया।” 3 तस्वीरें देखिए… हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता नंदू कुमार व नितेश भारद्वाज ने कहा- हम गणतंत्र दिवस के बीच सुबह 9 बजे तेजोमहालय पहुंचे। क्योंकि अभी तक यहां ध्वजारोहण नहीं किया गया था। चूंकि सीएम योगी ने भी आह्वान किया था कि सभी मदरसों और मस्जिद में राष्ट्रध्वज फहराना अनिवार्य है, इसलिए उन्होंने यहां ध्वज फहराया। ताजमहल से निकलने के बाद जारी किया वीडियो दोनों युवकों ने ताजमहल से निकलने के बाद झंडा फहराने का यह वीडियो जारी किया। वीडियो में वह ताजमहल के अंदर पहुंचते हैं। इसमें कुर्ता पायजामा पहने नंदू कुमार और रेड स्वेटशर्ट में नितेश भारद्वाज पहने हुए थे। ये दोनों CISF की नजरों से बचते हुए मुख्य गुंबद पर पहुंचे। यहां दोनों ने तिरंगा फहराया। इसके बाद करीब साढ़े नौ बजे दोनों बाहर निकल गए। एसीपी ताज सुरक्षा पीयूष कांत ने बताया- अभी तक एएसआई की तरफ से कोई भी जानकारी और शिकायत नहीं की गई है। अगर कोई शिकायत करेगा तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले ताजमहल में शिवलिंग रख गंगाजल चढ़ाया करीब 11 महीने पहले ताजमहल के अंदर एक महिला ने शिवलिंग रखकर गंगा जल से जलाभिषेक किया। पूरे विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ धूपबत्ती जलाकर पूजा-अर्चना की। बम-बम भोले जय शिव शंकर के उद्घोष लगाए। ताजमहल में भगवा कपड़ा लहराया था अखिल भारत हिंदू महासभा के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ताजमहल में घुसकर भगवा कपड़ा लहरा चुकी हैं। वह 5 अगस्त, 2024 को सावन के सोमवार पर ताजमहल पहुंची थीं। तब उन्होंने मुख्य गुंबद के ऊपर जल चढ़ाया। भगवा कपड़ा भी लहराया। उस समय CISF के जवानों ने मीरा को दौड़ाकर पकड़ा था। इस घटना से एक सप्ताह पहले मीरा कासगंज के सोरो से कांवड़ लेकर पहुंची थीं। मगर, पुलिस ने उन्हें पश्चिमी गेट पर ही रोक दिया था। वह 2 घंटे तक गेट पर खड़ी थीं। इसके बाद प्रशासन ने जल को राजेश्वर मंदिर पर चढ़वा दिया था। हालांकि, मीरा ने कुछ गंगाजल बचा लिया था। उसी गंगा जल से पांच अगस्त को ताजमहल में गुंबद पर चढ़ाया था। 28 जनवरी 2025 को अखिल भारत हिंदू महासभा के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर उर्स के विरोध में भगवा झंडा लेकर ताजमहल पहुंच गईं थीं। पश्चिमी गेट को जाने वाले रास्ते पर आरके फोटो बैरियर पर भगवा झंडा फहराकर शाहजहां के उर्स का विरोध किया था। तब पुलिस ने वहीं मीरा को पकड़ लिया था। ताजमहल में कब-कब विवाद सामने आया? 3 स्लाइड में जानिए- ————————
ये खबर भी पढ़ें…
कानपुर में टीचर ने गला रेतकर छात्र की हत्या की; स्कूल के पास मिलने बुलाया, मौत से पहले हत्यारे का नाम बताया कानपुर देहात में टीचर ने 11वीं के छात्र की हत्या कर दी। उसने छात्र को मिलने के लिए स्कूल के पास बुलाया और चाकू से गला रेत दिया। छात्र चिल्लाया तो आरोपी मौके से भाग निकला। वह लहूलुहान हालत में जान बचाने के लिए पास के पेट्रोल पंप की ओर भागा। पढ़िए पूरी खबर