शाहजहांपुर में बहन का तिलक चढ़ाने जा रहे भाई समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। अर्टिगा कार की ट्रक से भीषण टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे बैठे शख्स का भेजा तक फट गया। मांस के टुकड़े गाड़ी के गेट पर चिपक गए। पूरी गाड़ी खून से लाल हो गई। कार सवार फर्रुखाबाद जा रहे थे। लड़की के भाई के साथ में हादसे में उनके ससुर की भी जान चली गई। घटना सोमवार शाम 5 बजे अल्हागंज थाना क्षेत्र में हुई। इसमें कुल 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पूरी घटना विस्तार से सदर बाजार क्षेत्र के महमंद हद्दफ के रहने वाले छोटेलाल ने बेटी सविता की शादी फर्रुखाबाद में तय की थी। 15 फरवरी को बारात जानी थी। सोमवार को पिता छोटेलाल, भाई आनन्द पाल और बरेली के फतेहगंज के रहने वाले सुरेश पाल रिश्तेदारों के साथ अर्टिगा कार से फर्रुखाबाद जा रहे थे। सुरेशपाल सविता के छोटे भाई देवेंद्र के ससुर थे। सामने से टक्कर मारी, 100 मीटर तक पीछे ढकेला शाम करीब 5 बजे अल्हागंज थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने उनकी अर्टिगा कार में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद करीब 100 मीटर तक ट्रक उसे पीछे ढकेलता ले गया। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे की सीट पर बैठे बरेली के सुरेशपाल का सिर फट गया। भेजा बाहर आ गया। चेहरा बुरी तरह फट गया। जबकि, सविता के भाई आनंद पाल ने भी कार में ही दम तोड़ दिया। हादसे में कप्तान विनोद, विमलेश, निखिल, अनमोल, राघव, छोटेलाल, दीपांशु घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। सभी का इलाज चल रहा है। विनीत बोला- मेरी आखों के सामने हुआ हादसा हादसे के समय पीछे दूसरी गाड़ी में बैठे आनंदपाल के भांजे विनीत ने रोते हुए बताया- मेरे सामने ट्रक ने कार में टक्कर मारी। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बाकी लोग घायल हैं। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर मौके से ट्रक समेत फरार हो गया। मृतकों के परिवार के बारे में जानिए परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, छोटे लाला के परिवार में पत्नी के अलावा बेटी सविता और तीन भाई धर्मेंद्र पाल सोवेंद्र पाल और देवेंद्र पाल बचे हैं। वहीं, बरेली के रहने वाले आनंद पाल के परिवार में पत्नी सुधा देवी के अलावा बेटा संजू पाल, मोहित, निखिल, अभयपाल और बेटी तान्या हैं। आनंद पाल खेती करते थे। ————– ये खबर भी पढ़ें कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट भेजा:जमानत पर सुनवाई से इनकार किया; CJI बोले- 3 महीने के अंदर फैसला दें भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। शीर्ष अदालत ने पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत से जुड़े मामले में जमानत पर सुनवाई से सोमवार को इनकार कर दिया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट से आग्रह किया है कि वह सेंगर की अपील पर सुनवाई तीन महीने के भीतर पूरी करे। पूरी खबर पढ़ें