लखनऊ में सोमवार को ‘तोड़कर दिल मेरा’ शो के प्रोड्यूसर और लीड एक्टर्स ने प्रेस वार्ता की। 19 जनवरी से स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले सीरियल को लेकर चर्चा की। इस दौरान शो के प्रोड्यूसर सचिन पांडे के साथ में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली अनुरिमा चक्रवर्ती और आशीष राघव मौजूद रहे। ‘लाइव लोकेशन पर हुई शूट’ प्रोड्यूसर सचिन पांडे ने बताया ‘तोड़कर दिल मेरा’ यह पहला सीजन है जो पूरी तरह से लखनऊ में शूट किया गया है। इस शूटिंग में 100% लाइव लोकेशन का इस्तेमाल हुआ है , जहां लखनऊ शहर को पूरी तरीके से दर्शाया गया है। सीजन वन की कहानी एक अरेंज मैरिज के इर्द-गिर घूमती है। यह बिल्कुल नए नजरिए और और ट्विस्ट के साथ दर्शकों के सामने लाया गया है। सीरियल में राजा और रोशनी मुख्य भूमिका निभाने वाले दोनों किरदार दो अलग सोच और नजरिया वाले हैं। एक ऐसे रिश्ते में बंध जाते हैं जो बाहर से देखने में खुशहाली और सम्मानजनक लगता है मगर असल जीवन में ऐसा नहीं होता। पर्दे पर रिश्ते नए अंदाज में सचिन ने बताया कि इस सीरियल की कहानी बेहद दमदार है और एक्टर्स की एक्टिंग पूरे टाइम दर्शकों को बांधे रखेगी । मौजूदा समय में लोगों के नजरिये और सोच को ध्यान में रखकर इसे बनाया गया है । पूरे सीरियल में कहीं भी दर्शक बोर नहीं होंगे। मजबूत एक्टिंग लाइव लोकेशन शादी के रिश्तों को नए अंदाज में पेश करने का यह नया अनुभव बेहद शानदार रहा। ‘शहर के लोग बहुत सहयोगी’ सीरियल में मुख्य भूमिका निभाने वाली अनुरिमा चक्रवर्ती ने बताया कि लखनऊ में काम करके बहुत मजा आया। यह शहर अपने आप में बेहद खास है। शहर के लोग बहुत सहयोगी हैं जहां भी हमने शूट किया लोगों का बहुत प्यार मिला। हम चाहते हैं कि जिस तरह शूटिंग के समय लोगों का प्यार मिला ऐसे ही इस सीरियल को दर्शकों का भी प्यार मिले। शहर कि इमारतें बेहद खूबसूरत है , इसके लजीज खानों की बात करें तो मन नहीं भरता जितना भी खाओ कम लगता है इसलिए हम चाहेंगे कि जो भी लोग आए लखनऊ को यहां के जायके का लुत्फ उठाएं।