तौकीर के करीबी का मैरिज हॉल ढहाया जा रहा:करोड़ों की आलीशान बिल्डिंग; यहीं पर कहा था- योगी सरकार को ताकत दिखाएंगे

बरेली में तौकीर रजा के करीबी वाजिद वेग के मैरिज हॉल को बुलडोजर से गिराया जा रहा है। मंगलवार को 7 घंटे बुलडोजर कार्रवाई के बाद 30% बिल्डिंग तोड़ी जा सकी है, अब कल एक बार फिर मेन बिल्डिंग को ढहाया जाएगा। मैरिज हॉल के चारों तरफ पुलिस बैरिकेडिंग रखी गई, रास्तों को पुलिस ने ब्लॉक कर दिया था। 800 गज में फैले 2 मंजिला मैरिज हॉल में 5 कमरे हैं। नीचे एक छोटा और ऊपर बड़ा हॉल है, 5 साल पहले इसको बनाने में 5 करोड़ का खर्च आया था। मगर BDA से नक्शा पास नहीं कराया गया था। बरेली दंगा होने के बाद वाजिद वेग का नाम आने के बाद 6 अक्टूबर को इस बिल्डिंग को सील कर दिया गया था। 10 दिसंबर को वाजिद हाईकोर्ट गए थे। 16 दिसंबर को कोर्ट ने सुनवाई की तारीख रखी, मगर BDA के वकील नहीं पहुंचे। 7 जनवरी को अब सुनवाई होनी है। BDA की टीम मंगलवार को 3 बुलडोजर लेकर मैरिज हाल पहुंची थीं। BDA के संयुक्त सचिव दीपक, ADM सिटी सौरभ दुबे, SP सिटी मानुष पारिक समेत 3 थानों की फोर्स मौजूद रही। अधिकारियों का दावा है कि ये बिल्डिंग बुधवार तक तोड़ी जा सकेगी। वाजिद वेग के मैरिज हाल पर बुलडोजर कार्रवाई से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….