तौकीर रजा खां के बेटे की कार का एक्सीडेंट:शाहजहांपुर में बस में पीछे से मारी टक्कर, मामूली रूप से घायल

शाहजहांपुर में नेशनल हाइवे स्थित तिलहर थाना क्षेत्र के कछियानी खेड़ा के पास तौकीर रजा खां के बेटे फरमान रजा की कार और एक रोडवेज बस के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा तब हुआ जब फरमान रजा की कार ने पीछे से रोडवेज बस में टक्कर मार दी। इस घटना में फरमान रजा को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद तौकीर रजा खां के बेटे फरमान रजा को पुलिस पकड़ थाने लेकर गई। उसके पास मिले बैग की तलाशी ले रही है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि फरमान रजा की कार ने रोडवेज बस में पीछे से टक्कर मारी थी, जिसमें वह मामूली रूप से चोटिल हुआ है। मामले की जांच जारी है।