दंगल में डिप्टी CM की कमेंट्री, VIDEO देखिए:ब्रजेश पाठक बोले- मार धोबी पछाड़, मार चरखा, दांव दे पटखनी; तालियां गूंज उठीं

कानपुर के मेहरबान सिंह पुरवा में हुए अंतरराष्ट्रीय दंगल में डिप्टी CM ब्रजेश पाठक अनोखे अंदाज में नजर आए। दंगल के मैदान में पहुंचकर उन्होंने बड़े जोश के साथ 7 मिनट तक कमेंट्री की। मंच से अचानक वह अखाड़े में पहुंचे और कुश्ती की कमेंट्री कर रहे कोच से माइक लेकर खुद कमेंट्री शुरू कर दी। जोश से भरे अंदाज में उन्होंने कहा कि अगर अखाड़े में दिल्ली है तो हरियाणा भी पीछे नहीं है। इसके बाद “मार धोबी पछाड़, मार चरखा, दांव दे पटखनी” जैसे उत्साहपूर्ण शब्दों से दर्शकों और पहलवानों का हौसला बढ़ाया, जिससे अखाड़े में मौजूद भीड़ तालियों और नारों से गूंज उठी। ऊपर फोटो पर क्लिक कर VIDEO देखिए…