दरियाबाद में इंटरसिटी एक्सप्रेस से टकराई नीलगाय, इंजन फेल:बाराबंकी में घने कोहरे के कारण हादसा, डेढ़ घंटे बाद रवाना, तीन ट्रेनें हुईं लेट

बाराबंकी के दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गुमान रेलवे क्रॉसिंग पर लखनऊ से वाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस (04218) की नीलगाय से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद इंटरसिटी का इंजन फेल हो गई। जिसके बाद रेलवे रूट बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने इंजन की जांच और मरम्मत का कार्य शुरू कराया। दरियाबाद रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस खड़ी हो गई। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे बाद इंटरसिटी का इंजन बदलकर उसे रवाना किया गया। वहीं लखनऊ से गोरखपुर जा रही वंदे भारत करीब 40 मिनट लेट को गई। कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस भी 40 मिनट लेट रवाना हुई। लखनऊ अयोध्या मेमू 1 घंटा 45 मिनट लेट रही। इस दौरान ट्रेन में बैठे यात्री ठंड में परेशान होते दिखे। स्टेशन अधीक्षक ए के राय ने बताया कि लालपुर गुमान के पास अचानक नीलगाय आ जाने से जगह हादसा हुआ है। कोई जनहानि नहीं है रेल रूट क्लियर हो गया है।