रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर पहुंचे हैं। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। इसके साथ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में होने वाली संध्याकालीन गंगा आरती में कि 1100 दीपों से वेलकम पुतिन लिखा गया। इसके बाद मां गंगा के पूजा पाठ के बाद गंगा आरती प्रारंभ हुई। जनता आरती में सभी लोगों ने भारत और रूस के संबंध अच्छे हों, इसके लिए बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की। वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि संस्था रोज संध्याकालीन गंगा आरती कराती है। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जापान सिंजो आबे विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल हो चुके हैं। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन की भारत आए हैं। हम लोगों ने घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में 1100 दीपक जलाकर उनका स्वागत किया है। इसके साथ ही बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से यह प्रार्थना की है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन स्वस्थ रहें और दीर्घायु हो। भारत और रूस का रिश्ता और मजबूत हो।