दिल्ली अब दूर नहीं, मेरठ से मिनटों में पहुंचेंगे:रैपिड रेल के अंदर का VIDEO, पीएम कल दिखाएंगे हरी झंडी

मेरठ से दिल्ली अब दूर नहीं है। 85 किमी का सफर सिर्फ 55 मिनट में पूरा होगा। देश की पहली हाईस्पीड रैपिड रेल का सेकेंड फेज 22 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे हरी झंडी दिखाएंगे। शुक्रवार को ट्रेन के इस फाइनल फेज का ट्रायल रन हुआ। रैपिड ट्रेन मेरठ मोदीपुरम से शुरू होकर दिल्ली सराय कालेखां तक पहुंचेगी। 13 स्टेशनों से होकर गुजरेगी। पूरे सफर में 2 जगह अंडरग्राउंड स्टेशन होंगे। बाकी का सफर एलिवेटेड होगा। VIDEO देखने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें।