दिल्ली AIIMS में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी:फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिखाकर जीता विश्वास, गोरखपुर में आरोपी महिला अरेस्ट

गोरखपुर के शाहपुर थाना की पुलिस ने मुस्कान नाम की एक महिला को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मुस्कान ने एक व्यक्ति से उसकी बहन को दिल्ली एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर लगभग 7 लाख रुपए लिए। विश्वास जीतने के लिए उसने फर्जी डॉक्यूमेंट और ज्वाइनिंग लेटर भी दिखाया। जालसाजी का अहसास होने पर पीड़ित ने FIR दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मुस्कान को गिरफ्तार किया। जानिए पूरा मामला …
देवरिया जिले के जोगम थाना अंतर्गत गौरी बाजार की मूल निवासी पार्वती उर्फ मुस्कान वर्तमान में गोरखपुर कूड़ाघाट, एम्स थाना क्षेत्र में रहती है। आरोप है कि उसने कुछ समय पहले पीड़ित के बहन को दिल्ली के एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर अपने झांसा में लिया। मुस्कान ने बताया कि दिल्ली एम्स में उसकी अच्छी पहचान है। उसके कहने पर नौकरी मिल सकती है। इतना ही विश्वास जीतने के लिए उसने फर्जी दस्तावेज और ज्वाइनिंग लेटर भी दिया। जिससे पीड़ित को यकीन हो गया कि उसकी बहन की नौकरी पक्की है और उसने मुस्कान को 7,46,000 रुपए दे दिए। पैसा लेने के बाद मुस्कान गायब हो गई। पीड़ित को धोखाधड़ी का अहसास हुआ था तो उसने मुस्कान से संपर्क करने के कोशिश की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अंत में पीड़ित ने शाहपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया।