लखीमपुर के दुधवा टाइगर रिजर्व में 3 बाघ एक साथ दिखे। तीनों पर्यटकों की जिप्सी के आगे आ गए। एक साथ जंगल में सड़क पर घूमते रहे। नदी में एक साथ पानी पीते भी नजर आए। बाघों को देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए और वीडियो बनाने लगे। गाइड ने सभी को सचेत किया कि गाड़ी से नीचे न उतरें। वीडियो मंगलवार सुबह का है। पर्यटक विवेक त्रिपाठी ने X पर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- क्या तेवर… क्या दहाड़…गजब शानदार। टाइगर रिजर्व 1 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोला गया है। इसमें 135 बाघ हैं। ऊपर क्लिक करके देखें वीडियो…