दुर्गा सिंह ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता:चंदा एफसी और मेरठ स्पोर्टिंग ने दिखाई दमदार खेल क्षमता

मेरठ फुटबॉल संघ के तत्वावधान में तोपखाना फुटबॉल ग्राउंड पर सात जनवरी से जारी दुर्गा सिंह ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के आठवें दिन आज दो रोमांचक मैच खेले गए। पहला मैच: एमवाईएफए एफसी बनाम चंदा एफसी
पहले मैच में चंदा एफसी ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले हॉफ के 12वें मिनट में यश के पास पर वारिस ने पहला गोल किया। 15वें मिनट में कार्तिक ने दूसरा गोल दागा और 20वें मिनट में यश ने तीसरा गोल दागकर अपनी टीम को 3-0 की बढ़त दिलाई। पहले हॉफ के अंतिम मिनट में वरुण भटनागर ने चौथा गोल करके चंदा एफसी को 4-0 से आगे कर दिया। इस प्रकार, चंदा एफसी ने यह मैच 4-0 से जीत लिया।मुख्य अतिथि: श्री हरेंद्र जादौन, प्रभारी, थाना लाल कुर्ती, मेरठ छावनी और निर्णायक: दानिश अहमद, सह निर्णायक: गुरदेव सिंह और प्रिंस कुमार रहे। पहले मैच के मैन ऑफ द मैच चंदा एफसी के कार्तिक रहे । दूसरा मैच: ई-लाइट एफसी बनाम मेरठ स्पोर्टिंग एफसी
दूसरे मैच में मेरठ स्पोर्टिंग ने अपनी ताकत दिखाते हुए खेल पर पूरी पकड़ बनाई। पहले हॉफ के 20वें मिनट में अश्विनी ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हॉफ में पियूष ने 10वें मिनट में दूसरा गोल, आशीष ने 15वें मिनट में तीसरा गोल, लक्ष्य ने 20वें मिनट में चौथा गोल और पियूष ने 25वें मिनट में पांचवां गोल किया। अंत में पियूष ने अपना दूसरा गोल कर टीम को 6-0 से जीत दिलाई। मैच का अधिकांश खेल ई-लाइट के मैदान में ही हुआ। मुख्य अतिथि: रिटायर्ड कैप्टन सतीश यादव, ओलंपियन, अर्जुन अवॉर्डी और भारत के पहले सुपर हैवीवेट बॉक्सर रहे और निर्णायक: सुधीर भटनागर, सह निर्णायक: आकाश भटनागर और प्रिंस कुमार रहे । वहीं दूसरे मैच के मैन ऑफ द मैच मेरठ स्पोर्टिंग एफसी के पियूष रहे । प्रतियोगिता के दौरान सचिव ललित पंत और सह सचिव हरीश ठाकुर सहित वरिष्ठ खिलाड़ी अशोक भटनागर, पॉल थॉमस, राजेंद्र सिंह रंजन, सतीश कुमार सिंह, कौशल यादव, राम कुमार यादव, कोच रामचंद्र, राजेंद्र प्रकाश और अमरनाथ गुप्ता मौजूद रहे। आयोजन सचिव हरीश ठाकुर ने बताया कि कल प्रतियोगिता में दो और मैच खेले जाएंगे। पहला मैच जैनेक्स एफसी और ई-लाइट एफसी के बीच, दूसरा मैच अजेक्स एफसी और रज्जन स्पोर्टिंग के बीच होगा।