मथुरा में विश्व हिंदू परिषद की शौर्य यात्रा में कथा वाचक देवकी नंदन महाराज ने कहा- अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी। हम अब्दुल कलाम और रसखान की विचारधारा के साथ हैं। उनका सम्मान करते हैं, लेकिन जो बाबर की विचारधारा से विचार मिलाएगा, वो देशद्रोही हैं। इनको वहां भेज देना चाहिए, जहां से बाबर आया था। या जहां अभी वो है। ऐसे गद्दारों को गोली मार देनी चाहिए। उन्होंने कहा- ऐसे लोगों को देश में रहने की इजाजत नहीं है। मैं इतना कहूंगा कि बाबर देश का शत्रु था। ये सब जानते हैं। बाबर ने सिर्फ देश पर आक्रमण नहीं किया था, बल्कि देश की आत्मा पर आक्रमण किया था। अब बताइए हमारे मंदिर तोड़ दिए जाएं और हमसे भाईचारे की आशा की जाए। मैंने कई बार कहा- तुम तीन जगह हमें दे दो, अगर भाईचारा निभाना चाहते हो तो। इससे पहले शौर्य यात्रा मसानी स्थित वेद मंदिर से शुरू हुई। शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। 3 तस्वीरें देखिए… लाइव ब्लॉग में आगे बढ़ने से पहले इस पोल पर अपनी राय दीजिए… शौर्य यात्रा से जुड़ी हर पल की जानकारी के लिए नीचे लगे ब्लॉग से गुजर जाइए…