सैफई में हुई देवर की शादी में भाभी डिंपल यादव ने जमकर डांस किया। बेटी अदिति ने भी मां का साथ दिया। डीजे में पूरा यादव कुनबा बारात के साथ चलता दिखा। अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन की मंगलवार को शादी हुई। डिंपल, आर्यन की बारात लेकर पहुंचीं। वह बेटी के साथ डांस करती भी दिखीं। आर्यन ने 600 फीट लंबे भव्य स्टेज पर लद्दाख की रहने वाली दुल्हन सेरिंग को जयमाला पहनाई। बारातियों-घरातियों ने लखनऊ से लेकर दिल्ली तक के खानों का मजा लिया। VIDEO में देखिए शाही शादी