धमकी के बीच पवन का सलमान के साथ धमाकेदार डांस:लॉरेंस गैंग ने कहा है- बिग बॉस फिनाले में स्टेज शेयर किया तो अंजाम बुरा होगा

लॉरेंस गैंग की धमकी के बावजूद भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन ग्रैंड फिनाले में शामिल हुए। उन्होंने सलमान खान और नीलम गिरी के साथ स्टेज पर राजा जी दिलवा टूट जाई गाने पर धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी। ग्रैंड फिनाले से पहले पवन सिंह को लॉरेंस गैंग ने धमकी दी थी। उन्हें सलमान खान के साथ स्टेज शेयर न करने की चेतावनी दी गई। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा व्यक्ति बताया। पवन के मुताबिक, शनिवार को एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल रिसीव करने पर कॉल करने वाले शख्स ने कहा, “हम गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य बोल रहे हैं।” इसके बाद उसने कहा, “तुम्हें सलमान खान के साथ मंच साझा नहीं करना है।” साथ ही मोटी रकम की भी डिमांड की गई। हालांकि यह रकम कितनी है, इसकी सूचना नहीं दी गई है। कॉलर ने गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी। ग्रैंड फिनाले के दो विजुअल देखिए… घटना के बाद पवन सिंह की टीम ने सुरक्षा एजेंसियों को मामले की जानकारी दी है। मोबाइल नंबर और कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू हो गई है। पवन सिंह के कार्यक्रम और उनके मूवमेंट को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बिग बॉस के 19वें सीजन का फिनाले आज, यानी रविवार को है। यह फिनाले मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में हो रहा है। शो 24 अगस्त से शुरू हुआ था और पिछले कई सीजनों की तरह इस बार भी इसे सलमान खान ने होस्ट किया। पवन सिंह के पास Y प्लस की सुरक्षा
सितंबर महीने में पवन सिंह को धमकी दी गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। धमकी महाराष्ट्र के बाबा खान के गुंडों ने दी थी। वीडियो जारी कर कहा था- दम है तो बाबा खान के सामने आकर कुछ बोलकर दिखाओ। इसी खतरे को देखते हुए पवन सिंह को अब वाई प्लस सिक्योरिटी दी गई। वाई प्लस कैटेगरी की सिक्योरिटी एक वीआईपी सुरक्षा कवच है। इसमें 11 सुरक्षाकर्मी शामिल रहते हैं। इनमें 2 से 4 कमांडो, पुलिस कर्मी और 2 निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) शामिल रहते हैं। उन लोगों को ये सुरक्षा दी जाती है, जिनकी जान को खतरा बहुत ज्यादा होता है। यह सुरक्षा वाई श्रेणी से ऊपर और जेड श्रेणी से नीचे मानी जाती है। इसमें CRPF, CISF के कमांडो शामिल होते हैं। अब सलमान और लॉरेंस विवाद समझिए… साल 1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग राजस्थान के जोधपुर में हुई थी। तब एक काले हिरण के शिकार का मामला सामने आया था। जिसमें सलमान खान आरोपी थे। काले हिरण को बिश्नोई समाज पवित्र मानता है। इसे मारना उनके धार्मिक मान्यताओं का गंभीर अपमान माना जाता है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई इसी समुदाय से आता है। उसने कई बार कहा कि सलमान ने उनकी आस्था का अपमान किया है और उसे सजा मिलनी चाहिए। लॉरेंस गैंग से सलमान खान को कई बार धमकी मिली है। 14 अप्रैल, 2024 की सुबह करीब 5 बजे सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 7.6 बोर की बंदूक से 4 राउंड फायरिंग हुई थी। इसके बाद जनवरी में उनके अपार्टमेंट की बालकनी बुलेटप्रूफ कर दी गई है। साथ ही हाई रेजोल्यूशन कैमरे भी चारों तरफ लगाए गए। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं। सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है। करीब 8 महीने पहले फिल्म सिकंदर की प्रेस मीट में सलमान खान ने कहा था- भगवान-अल्लाह ने जितनी उम्र लिखी होगी, उतनी जरूर जिएंगे। सिक्योरिटी बढ़ाई जाने पर सलमान ने कहा, ‘कभी-कभी इतने लोगों को साथ लेकर चलने से दिक्कत हो जाती है।’ सलमान ने अपने पेट डॉग का किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा, ‘बहुत समय पहले हमारे पास एक कुत्ता था माइसन, वह बहुत स्वीट था। एक बार चोर आया और माइसन को प्यार करके अपने साथ लेकर चला गया।’ बिग बॉस फिनाले आज… 150 बॉडीगार्ड्स रखने का दावा करने वाली तान्या मित्तल भी फाइनल में, जानिए 19 सीजन में शो में क्या-क्या हुआ?
बिग बॉस के घर में 18 कंटेस्टेंट आए थे, जिनमें से अब 5 सदस्य गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और तान्या मित्तल बचे हैं। 150 बॉडीगार्ड रखने का दावा करने वाली तान्या इस सीजन में चर्चा में रहीं। वहीं, अमाल, गौरव, फरहाना और प्रणीत ने भी अपने खेल से लोगों का ध्यान खींचा। इनमें से कोई एक अब बिग बॉस का नया चैंपियन बनेगा। पढ़ें पूरी खबर… ————- यह खबर भी पढ़िए:- सीमा हैदर छठवीं बार मां बनने वाली हैं:सचिन के साथ VIDEO शेयर किया, बोलीं- नया मेहमान आने वाला है पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर एक बार फिर प्रेग्नेंट है। वह छठवीं बार मां बनने वाली हैं। सीमा ने खुद वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी। सीमा ने इससे पहले 18 मार्च 2025 यानी बच्ची को जन्म दिया था। ये सचिन-सीमा का दूसरा बच्चा होगा। जबकि, पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से सीमा को 4 बच्चे हैं। सीमा और सचिन के कुल 5 बच्चे हैं। पढ़ें पूरी खबर…