नए साल के पहले दिन पूरा लखनऊ जाम:3 किमी तक गाड़ियों की कतार, हनुमंत धाम-चंद्रिका देवी मंदिर में पैर रखने की जगह नहीं

नए साल के पहले दिन पूरा लखनऊ जाम है। मंदिरों के बाहर भक्तों की, सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। हजरतगंज स्थित हनुमंत धाम और BKT के चंद्रिका देवी मंदिर में भक्त दर्शन के लिए 1 किमी तक लाइन में लगे हैं। वहीं, हनुमंत धाम मंदिर के महंत बृजेश महाराज का 11 महीने का कठोर व्रत पूरा हो गया है। वह चित्रकूट के लिए दंडवत मार्च करते हुए निकल पड़े हैं। शहर के पार्क, होटल, सोसायटीज में न्यू ईयर का सेलिब्रेशन जारी है। राष्ट्र प्रेरणा स्थल नए साल में खुल गया है। यहां लोग तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। अंबेडकर पार्क, जनेश्वर पार्क, इमामबाड़ा, घंटाघर, चिड़ियाघर में भी लोगों का भारी जमावड़ा है। फूल-गुलदस्तों की दुकानों पर भी भीड़ हैं। ट्रैफिक पुलिस ने एहतियात के तौर पर मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया हुआ है। गाड़ियों के लिए पार्किंग बनाई है। यह भी कहा है कि यदि आप मंदिर जा रहे हैं या किसी पार्क। गाड़ी पार्किंग में ही खड़ी करें, नहीं तो चालान कट जाएगा। इसके बावजूद तकरीबन पूरा शहर जाम है। गोमती नगर, हजरतगंज, निशातगंज, डालीगंज, सिकंदरबाग, सीतापुर रोड, कुर्सी रोड, आईआईएम रोड, आलमबाग, विकास नगर, कपूरथला जैसे इलाकों की सड़कें और गलियां पूरी तरह वाहनों और लोगों की भीड़ से चोक हो गए हैं। सबसे पहले नए साल के पहले दिन की 4 तस्वीरें देखिए… लखनऊ में नए साल 2026 के स्वागत के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए…