नगर निगमों के मनोनीत पार्षदों की सूची जारी:मेरठ में चतर सेन मित्तल समेत 10 नाम, देखिए पूरी सूची

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नगर निगमों के मनोनीत पार्षदों की लिस्ट जारी कर दी है। मेरठ में चतर सेन मित्तल सहित इस लिस्ट में 8 पार्षदों के नाम हैं। जिन्हें सरकार ने नामित किया है। यहां देखिए पूरी लिस्ट.. मेरठ की लिस्ट में पिछड़ों, दलितों को पूरा स्थान देते हुए नाम जारी किए गए हैं। सवर्णों में चतर सैन मित्तल, ममता त्यागी, संजय शर्मा और दीपक गुप्ता हैं। जबकि पिछड़ों में हितेश पाल गढ़रिया, सुरेंद्र पाल, निर्मला लोधी, सुनील वर्मा, वरिंदर कपूर हैं। दलित कोटे से कमल जाटव का नाम है। कैंट विधानसभा से 4, शहर से 3 और दक्षिण विधानसभा से भी 3 पार्षदों को नामित किया गया है।