नोएडा प्राधिकरण ने 25 करोड़ की जमीन मुक्त कराई:30 से 40 लोग कर रहे थे अवैध निर्माण, पुलिस को दी शिकायत

नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार रात अवैध निर्माण कर रहे करीब 1800 वर्गमीटर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। यहां 30 से 40 अराजक लोगों ने प्राधिकरण का बोर्ड हटाकर अपना बोर्ड लगा लिया। प्राधिकरण ने इस मामले में सेक्टर-126 में शिकायत दी। पुलिस बल के साथ मौके पर जेसीबी लेकर पहुंचे और अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। जमीन की कीमत करीब 25 करोड़ आंकी जा रही है। दरअसल ये जमीन ग्राम रोहिल्लापुर की खसरा नंबर 167 और 168 का हिस्सा है। यहां पवन राघव और उनके साथियों के द्वारा अराजकता दिखाते हुए इसे खसरा नंबर 507 और 508 का हिस्सा बता कर यहां अवैध निर्माण शुरू कर दिया। प्राधिकरण को जानकारी मिलते ही उन्होंने जेसीबी की मदद से यहां अवैध निर्माण को ध्वस्त किया और जमीन को कब्जे में लिया। प्राधिकरण ने बताया कि अराजकतत्वों अवर अभियंता हरेंद्र सिंह मलिक और लेखपाल शरद कुमार संयुक्त रूप से सेक्टर-126 में शिकायत दी। पुलिस बल के सहयोग से यहां अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। इस जमीन की कीमत करीब 25 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।