नोएडा में 10वीं की स्टूडेंट ने किया सुसाइड:दरवाजे के पास लगी खूंटी से लटका था शव, दरवाजा अंदर से था बंद

बहलोलपुर गांव में गुरुवार दोपहर 15 साल की किशोरी ने घर के दरवाजे के पास लगी खूंटी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। किशोरी हाईस्कूल की स्टूडेंट थी। दरवाजा तोड़कर शव को अंदर से निकाला गया। मृतक किशोरी के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सेक्टर-63 थाना प्रभारी ने बताया कि हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के आठवां गांव निवासी घनश्याम तिवारी वर्तमान में बहलोलपुर गांव में पत्नी और दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रहते हैं। घनश्याम और उनकी पत्नी एक एक्सपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। रोजाना की तरह घनश्याम गुरुवार को भी सुबह ही पत्नी के साथ काम पर निकल गए। उनका बेटा भी कुछ समय बाद घर से बाहर चला गया। घर पर घनश्याम की 15 साल की बेटी मोहिनी अकेली थी। दरवाजा अंंदर से बंद था दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब किशोरी ने कमरे का दरवाजा बंद किया और दरवाजे के पास लगी खूंटी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घनश्याम और उनकी पत्नी शाम को जब काम करके घर लौटे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बाद भी जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो दोनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। आसपास के लोगों की मदद से दरवाजे को तोड़कर जब घनश्याम अंदर दाखिल हुए तो देखा कि बेटी का शव फंदे से लटक रहा है। थाने में नहीं दी शिकायत इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सुसाइड के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगा रही है। मृतक किशोरी के पिता का कहना है कि जब वह काम पर गए थे तो उस समय बेटी एकदम ठीक थी। मृतक किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस संबंध में परिजनों ने थाने में शिकायत नहीं दी है।