नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता की मौत मामले में एसआईटी टीम सेक्टर-150 में घटनास्थल पर पहुंची। यहां मेरठ जोन से एडीजी भानू भास्कर, मंडलायुक्त भानू चंद्र गोस्वामी और पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। यहां से निकालने के बाद एसआईटी की टीम अधिकारियों के साथ बैठक की। एसआईटी को पांच दिन में रिपोर्ट फाइनल करके मुख्यमंत्री को सौंपना है। युवराज मौत में मामले आज क्या-क्या हुआ… वहीं इस मामले में संबंधित प्लॉट के दोनों बिल्डर अभय कुमार और निर्मल सिंह के कॉरपोरेट ऑफिस को सील कर दिया है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने आज दो और बिल्डरों को गिरफ्तार किया है। इनमें लॉट्स ग्रीन के बिल्डर रवि बंसल और सचिन कर्णवाल और विश टाउन के बिल्डर अभय कुमार को अरेस्ट किया जा चुका है। वहीं अभी दो अन्य बिल्डर फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। वहीं दादरी विधायक तेजपाल नागर ने CM योगी को पत्र लिखा। पत्र में इंजीनियर की मौत के लिए अग्नि समन विभाग, नोएडा प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन विभाग, जल भराव और खराब स्ट्रीट लाइट को घटना का कारण बताया गया। विधायक तेजपाल नागर ने दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में NDRF और SDRF की स्थाई तैनाती की मांग की गई। शहर में SDRF और NDRF की स्थायी तैनाती की मांग की गई। वहीं प्राधिकरण आज SIT को अपने जवाब सौपेगा। नोएडा युवराज की मौत मामले आज दिनभर जो भी कार्रवाई हुई, उसे जानने के लिए नीचे लगे ब्लॉग से गुजर जाइए…