पति ने पत्नी के मुंह में चाकू मारकर हत्या की:मेरठ में अफेयर का शक करता था, सीने पर बैठकर ताबड़तोड़ वार किए

मेरठ में एक पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उसने सबसे पहला वार गर्दन पर किया। इसके बाद दूसरा चाकू मुंह के अंदर मारा। महिला जैसे ही घायल होकर गिरी। युवक उसके ऊपर बैठ गया। महिला के सीने और पेट पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। महिला की मौत होते ही आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, पति अपनी पत्नी पर अवैध संबंध को लेकर शक करता था। बीते 11 महीने से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। पत्नी अपने 6 बच्चों के साथ किराए पर कमरा लेकर अलग रहती थी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सोमवार रात साढ़े 8 बजे मेडिकल थानाक्षेत्र की है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए…
लिसाड़ी गेट के श्याम नगर की रहने वाली समीना की शादी 19 साल पहले गोकुलपुर निवासी वकील के साथ हुई थी। दोनों को 6 बच्चे हैं। सबसे बड़ी लड़की खुशी (16), छोटा लड़का इमरान (14), बेटी फिजा (12), बेटी परी (10), बेटी पप्पो (8) और सबसे छोटी जैनब (5) है। वकील ट्रक चालक है। उसका बीते कुछ समय से पत्नी से लगातार विवाद चल रहा था। वकील समीना पर कई बार अवैध संबंधों का भी आरोप लगा चुका था। बच्चे पालने के लिए अस्पताल में काम करती थी पत्नी
पिछले 11 महीने से समीना अपने 6 बच्चों के साथ कमालपुर में किराए के मकान में रह रही थी। परिवार पालने के लिए वह एक अस्पताल में आया का काम कर रही थी। समीना सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे अस्पताल से घर जाने के लिए निकली थी। वह घर के पास पहुंची ही थी कि तभी वकील ने समीना को रोक लिया। जब उसने वजह पूछी तो चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। आरोपी ने सबसे पहले समीना की गर्दन पर वार किया। फिर दूसरा चाकू मुंह के अंदर मारने के बाद लहूलुहान कर दिया। पेट पर ताबड़तोड़ चाकू मारे
आरोपी ने इसके बाद समीना के पेट पर ताबड़तोड़ वार किए। समीना की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पति वकील मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई थीं। पुलिस ने मंगलवार को वकील को गिरफ्तार कर लिया। राहगीरों से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया था। समीना के भाई शमीम ने वकील के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि कुछ दिन पहले ही वकील ने समीना की हत्या करने की धमकी दी थी। मेडिकल थाना प्रभारी सतवीर सिंह अत्री ने बताया- आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। महिला के 6 बच्चे थे। इनमें तीन महिला के साथ और तीन उसके पति के साथ रह रहे थे। आरोपी ने पत्नी की हत्या के पीछे अवैध संबंधों के शक होने की बात कबूल की है। —————– ये खबर भी पढ़ें… अयोध्या GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए:कहा- योगी का अपमान बर्दाश्त नहीं, शंकराचार्य का कमेंट बुरा लगा यूपी में शंकराचार्य का विवाद अब बढ़ता जा रहा है। अब PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी के समर्थन में अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा- शंकराचार्य की सीएम पर की गई टिप्पणी से उन्हें बहुत बुरा लगा। इससे मैं आहत हूं। मुख्यमंत्री का अपमान मैं अब बर्दाश्त नहीं कर सकता। पढ़ें पूरी खबर…