गोरखपुर में पिता का मोबाइल देखकर बेटा डिप्रेशन में चला गया। मोबाइल में पिता के कई महिलाओं के साथ अश्लील वीडियो थे। इस बारे में जब उसने अपने पिता से पूछा तो उन्होंने बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बेटे ने पूरी कहानी अपनी मां को बताई। फिर पत्नी ने अपने पति से इस बारे में पूछा। इसको लेकर दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। पत्नी ने विरोध किया, तो पति ने उसे 3 तलाक दे दिया। पत्नी का आरोप है कि पति कोचिंग सेंटर चलाता है। उसकी उम्र करीब 35 साल है। वह पोर्न वीडियो देखने का आदी है। उसने कई महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने मोबाइल में वीडियो भी रिकॉर्ड किए। जब विरोध किया, तो मुझे और बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया। मामला गुलरिहा थाना क्षेत्र का है। अब पढ़िए पूरा मामला क्षेत्र की रहने वाली एक 30 साल की महिला ने शनिवार को गुलरिहा थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दी। महिला ने कहा- मेरी शादी को 15 साल से ज्यादा हो गया है। मेरे पति का पिछले 10 साल से कई महिलाओं से अवैध संबंध है। इसका मैं लगातार विरोध करती रही हूं। कई बार घर छोड़कर भी गई, लेकिन पति फिर से मुझे समझा-बुझाकर घर वापस ले आया। हर बार कहता था कि अब आगे ऐसी गलती नहीं होगी। इसी तरह समय कटता चला गया और मेरे 3 बच्चे हो गए। पति ने मेरे सहयोग से शहर में एक कंप्यूटर कोचिंग खोली। उसमें पर 300 से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। कई तरह के कोर्स भी कराए जाते हैं। बेटे ने मोबाइल में देखे पिता का अश्लील वीडियो
महिला ने आगे बताया- अक्टूबर में मेरे 15 साल के बेटे ने पिता के मोबाइल में अश्लील वीडियो देख लिया था। इसके बाद से ही वह डिप्रेशन में चला गया। बेटे ने जब इस बारे में पूछा, तो पिता ने कहा कि वह कई महिलाओं से संबंध बनाता है। पिता ने बेटे से यह भी कहा कि मेरा संबंध अन्य महिलाओं से है। इससे तुम लोगों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। मैं जो चाहूंगा, वो करूंगा। अगर बार-बार बोला तो जान से मार दूंगा। यह कहते हुए उसने बेटे को खूब धमकाया। इसके बाद बेटे ने सारी बात मुझे बताई। 3 तलाक देकर घर से निकाला
महिला ने कहा- बेटे के बताने के बाद मैंने पति से पूछा कि आप फिर गंदी हरकतें कर रहे हैं। इस पर वह नाराज हो गया। मेरे साथ मारपीट करने लगा। उसने मुझे खूब पीटा। जब मैं पुलिस को सूचना देने के लिए फोन करने लगी तो मोबाइल छीन लिया। धमकी देने लगा कि 3 तलाक दे देगा। इसके बाद भी बात आगे बढ़ी तो पति ने मारपीट कर मुझे 3 बच्चों के साथ 7 अक्टूबर को घर से बाहर निकाल दिया। अब हम कहां जाएं, यह समझ में नहीं आ रहा। मायके जाओ तो वहां भी बेइज्जती का सामना करना पड़ता है। अश्लील वीडियो देखकर उत्पीड़न करता है पति
महिला ने कहा- पति पोर्न वीडियो देखने का आदी है। वीडियो देखकर वह मेरा और बच्चों का मानसिक उत्पीड़न करता है। मेरे सहयोग से पति ने शहर में कोचिंग खोली थी। उसकी करतूत सबके सामने आने के बाद पिछले एक साल से कोचिंग मेरी निगरानी में चल रही है। उसकी हरकतों की वजह से मेरी संस्था भी बर्बाद हो रही है। उसके घिनौने काम परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के लिए भी हानिकारक है। पति कहता है कि मैं जिसके साथ रहना चाहूंगा, वहां रहूंगा। वहीं, गुलरिहा थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। इसमें जो निकलकर आएगा, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। —————————— ये खबर भी पढ़ें… प्रयागराज में मंगेतर बोला- रेप पीड़ित छात्रा से शादी करूंगा:उसने नहीं, दरिंदों ने गलती की…सजा दिलाकर ही रहूंगा ‘मेरी शादी 9वीं की छात्रा से तय थी। पिता की मौत के कारण शादी की तारीख रद्द कर दी गई थी। इसी बीच मेरी मंगेतर के साथ दरिंदगी हो गई। इसमें उसकी कोई गलती नहीं है। मैं अब भी उसी से शादी करूंगा। दरिंदे को सजा दिलाकर रहूंगा।’ पढ़ें पूरी खबर….