पत्नी को जुए में हारा, ननदोई-ससुर-जेठ ने रेप किया:बागपत में रोते हुए महिला बोली- पति ने पीटकर घर से निकाला; कहा- ये सहना पड़ेगा

‘मेरा पति जुआरी है। पैसे हारने के बाद उसने मुझे दांव पर लगा दिया। अपने दोस्तों के साथ जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब मैंने विरोध किया तो ससुर, देवर और बहनोई ने मेरा रेप किया। एक दिन ससुराल वालों ने गैंगरेप के बाद मेरे पैरों पर तेजाब डाल दिया। जिससे मैं झुलस गई। अब ये सब नहीं सह पाऊंगी। मुझे न्याय चाहिए।’ ये दर्द है बागपत की रहने वाली 22 साल की एक महिला का। वह सोमवार को बागपत में एसपी ऑफिस पहुंची थी। महिला ने एसपी से बताया, मेरी ससुराल मेरठ में है। शिकायत करने के बावजूद मेरठ पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इस पर कोर्ट का सहारा लेकर केस दर्ज कराया। लेकिन 8 महीने तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। अब पूरा मामला पढ़िए एक साल पहले हुई थी शादी
पीड़िता बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसकी शादी 2024 में मेरठ में सरधना थाना क्षेत्र के दानिश के साथ हुई थी। महिला ने बताया, शादी के बाद से ही मेरे पति, ससुर और जेठ लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। लेकिन मैं सबकुछ सहती रही। बाइक, मोबाइल हारने के बाद मुझे दांव पर लगाया
पीड़िता ने कहा, मेरा पति दानिश मजदूरी करता है और जुआ खेलने का आदी है। पहले वो जुएं में अपनी बाइक, मोबाइल समेत हजारों रुपए हार चुका था। हारने के बाद उसने मुझे ही दांव पर लगा दिया। इसके बाद वो फिर हारा तो मुझे अपने दो दोस्तों के पास भेज दिया। दोनों के साथ जबरन संबंध बनाने का दबाव डाला। 22 अप्रैल काे दरिंदगी के बाद डाला तेजाब
22 अप्रैल, 2024 को मेरा पति शराब के नशे में छत पर सो पड़ा था, तभी मेरे ननदोई शौकीन और आसिफ आए। मेरे साथ जबरन गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद मेरे दोनों पैरों पर तेजाब डाल दिया। जिसके बाद मैं दर्द के मारे बेहोश हो गई। फिर ससुर यामीन और जेठ शाहिद आया। मैं दर्द से कराह रही थी, लेकिन दोनों ने गैंगरेप किया। जब सुबह मैंने पति से दरिंदगी के बारे में बताया तो उसने मुझे पीटकर घर से निकाल दिया। इसके बाद मुझे काली नदी में ढकेलकर मारने का प्रयास किया। लेकिन राहगीरों ने मुझे बचा लिया। मेरठ पुलिस ने कार्रवाई नहीं की
पीड़िता ने बताया, मेरे परिवार वालों ने मेरा इलाज कराया। मैंने इस पूरी घटना की शिकायत बिनौली पुलिस से की थी, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन पुलिस ने अब तक किसी भी आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की। थक हारकर मैं 5 महीने पहले अपने मायके आ गई। उसके बाद मेरे मायके वालों पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। मुझे ऐसे लोगों के साथ नहीं रहना है। मुझे न्याय चाहिए। पीड़िता बागपत एसपी ऑफिस पहुंची और तत्काल कार्रवाई की मांग की। एसपी सूरज राय ने शिकायत के आधार पर जल्द जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। ———————– ये खबर भी पढ़ें दरोगा देवर की शादी से पहले भाभी का सुसाइड:जालौन में बेटियों के साथ कमरा बंद करके आग लगाई, तीनों की मौत जालौन में एक महिला ने दरोगा देवर की शादी से 2 दिन पहले दो बेटियों के साथ सुसाइड कर लिया। उसका किसी बात को लेकर पति से झगड़ा हुआ। इसके बाद बेटियों और खुद को कमरे में बंद कर लिया और डीजल उड़ेलकर आग लगा ली। पूरी खबर पढ़ें