हरदोई में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। उसने खुद थाने जाकर सरेंडर किया। थानेदार से कहा- साहब, मेरी बीवी अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, इसलिए मार डाला। उसकी लाश घर में पड़ी है। यह सुनते ही थाने में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसवालों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। उसे लेकर घर पहुंची तो देखा तो महिला की लाश पड़ी हुई थी। मामला शुक्रवार देर रात बेहटा गोकुल थाना का है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, 13 जनवरी को उसकी पत्नी प्रेमी की साथ भाग गई। पुलिस ने उसे 6 दिन बाद बरामद करके पति को सौंप दिया था। उस वक्त उसने पति के साथ रहने की बात कही थी।
अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए… आरोपी नवीन को हिरासत लिया गया
वारदात के वक्त अंजू की मां सुखरानी घर के बाहर टीनशेड के नीचे बैठी थीं। उन्हें घर के अंदर हुई वारदात की भनक तक नहीं लगी। हत्या के बाद नवीन सीधे बेहटा गोकुल थाने पहुंचा और थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी को पूरी घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी ने बताया कि आरोपी नवीन को हिरासत में ले लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है, मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका की मां बोली- नवीन को कड़ी सजा मिले अंजू की मां सुखरानी ने बताया- “हम तो बाहर टिन के नीचे बैठे थे। हमें क्या पता था कि अंदर क्या हो रहा है। नवीन (दामाद) बहुत गुस्से में रहता था, जब से हमारी बिटिया वापस आई थी। तब से रोज किच-किच होती रहती थी। कल शाम को भी अंदर लड़ाई हो रही थी, हमें लगा रोज की तरह लड़ रहे होंगे। जब नवीन खुद थाने चला गया, तब हमें पता चला कि हमारी बिटिया को मार दिया है। दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। अब उनका क्या होगा। पुलिस से बस यही मांग है कि नवीन को कड़ी सजा मिले। —————————– ये खबर भी पढ़ेंः-
₹3000 खाने के बिल के लिए दो दोस्तों का मर्डर:गाजियाबाद में ढाबे के कर्मचारियों ने चाकू मारे, साथी जान बचाकर भागे गाजियाबाद में ढाबे पर दो दोस्तों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। ढाबे के कर्मचारियों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों युवक अपने तीन और दोस्त के साथ दो बाइकों से ढाबे पर पहुंचे। खाना खाया। आरोप है कि ढाबे के कर्मचारियों ने उनसे 3 हजार का बिल मांगा। इतना बिल सुनते ही युवक भड़क गए। उनकी कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। गुस्से में ढाबे के कर्मचारियों ने दोनों युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…