मिर्जापुर पुलिस ने गौशाला से गौवंशों की तस्करी करने वाले ग्राम प्रधान समेत 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों पर अवैध रूप से गायों की बिक्री करने का आरोप है। 27 जनवरी की रात को पांच गौवंशों से लदा एक पिकअप पकड़ा गया था। जिससे तस्कर अनिल प्रजापति को पकड़ा गया था। जो गौवंश को पिकअप में लादकर ले जा रहा था। उसके द्वारा खुलासा करने पर ग्राम प्रधान समेत 3 लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों तलाश की जा रही है। आरोपी प्रधान श्याम बहादुर पटेल मिर्जापुर का पल्लवी पटेल की पार्टी अपना दल (कमेरावादी) का जिलाध्यक्ष है। जो बेटे के साथ मिलकर गौशाला से गोवंशों को बेचने का काम करता था। गोवंश को पिकअप से ले जाते एक तस्कर के पकड़े जाने पर मामला सामने आया। मामला संतनगर थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव का है।
पढ़िए पूरा मामला…. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी श्याम बहादुर पटेल ग्राम सोनबरसा का प्रधान है। वह अपने बेटे और गौ-तस्करों के साथ मिलकर ग्राम सोनबरसा स्थित गौशाला से गायों को अवैध रूप से बेचने का काम करता था। यह सब वह निजी आर्थिक लाभ के लिए कर रहा था। श्याम बहादुर पटेल मिर्जापुर के राजेश कोल और बिहार के दिलीप कुमार के साथ मिलकर गोवंशों की तस्करी का काम करता था। वहीं श्याम बहादुर पटेल दो पंचवर्षीय के बाद दूसरी बार ग्राम प्रधान बना है। सरकारी गौशाला की जिम्मेदारी थी। जिसका संचालन प्रधान सेकेट्री और सरकारी चिकित्सक की देख रेख में किया जा रहा था। प्रधान का बेटा सोनू पटेल (28) ही गौशाला की देख रेख करता था। जो अभी फरार है। जिसके तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
वहीं लालगंज एसडीएम महेंद्र सिंह ने शुक्रवार को गौशाला में गौवंश की गिनती कराया था। इस दौरान कागज पर 603 गौवंश दर्ज थे। जबकि मौके पर 500 से कम गाय मिली थी। गौशाला से गौवंशों की अवैध बिक्री प्रधान श्याम बहादुर पटेल ने कहा, अपने बेटे और अन्य तस्करों के साथ मिलकर सोनबरसा स्थित गौशाला से गौवंशों की अवैध बिक्री करता था। पूरा नेटवर्क आर्थिक लाभ के लिए संचालित किया जा रहा था। तस्करों पर विभिन्न जिलों में मुकदमे दर्ज पुलिस के अनुसार प्रधान श्याम बहादुर पटेल के खिलाफ पहले भी लालगंज थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह, दिलीप कुमार राम उर्फ सुभाष पर प्रयागराज, सोनभद्र सहित अन्य जनपदों में कई मामले दर्ज हैं। प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सीओ अमर बहादुर ने बताया- 27 जनवरी को 5 गौवंशों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया गया था। उसने गौशाला से तस्करी की बात बताया। जो ग्राम प्रधान के माध्यम से किया जा रहा था। उसे जेल भेज पुलिस ने जांच और साक्ष्य संकलन करते हुए ग्राम प्रधान समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया। इस मामले में फरार अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। ————————————– ये भी पढ़ें… मंत्री स्वतंत्र देव का BJP विधायक ने रास्ता रोका:काफिले के आगे 50 गाड़ियां लगाईं, धक्का-मुक्की-बवाल; अखिलेश बोले- ये हारने वाले हैं यूपी के महोबा जिले में भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आपस में भिड़ गए। मंत्री एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे विधायक ने 100 ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया। 30 कार और 20 बाइकें मंत्री के काफिले के सामने खड़ी कर दी। पढ़ें पूरी खबर…