पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले दो युवकों को दिल्ली इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की टीम ने यूपी के हापुड़ जिले से गिरफ्तार किया है। दोनों सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान समर्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे। संवेदनशील स्थानों की जानकारी उसे साझा कर रहे थे। हापुड़ एसपी केजी सिंह ने बताया- आरोपी अजीम राणा और आजाद राजपूत ने दिल्ली के सनातन धर्म मंदिर, ग्रेटर नोएडा के रावण मंदिर और आसपास के इलाकों की फोटो, वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान को शेयर की थीं। दोनों को बुधवार को हापुड़ से गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और वॉट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए संपर्क में थे। दिसंबर 2025 से यह नेटवर्क सक्रिय था। कई बार वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत भी हुई। एसपी हापुड़ ने बताया- आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इंस्टाग्राम से शुरू हुआ संपर्क, पैसों के लालच में बने जासूस आरोपी अजीम राणा हापुड़ के धौलाना और आजाद मेरठ के जई गांव का रहने वाला है। रिश्ते में आजाद, अजीम का भांजा है। इन दोनों के मोबाइल फोन से इंटेलिजेंस ब्यूरो को कई फोटो और वीडियो मिले हैं, जिन्हें पाकिस्तान के हैंडलर को भेजा गया। शुरुआती जांच के मुताबिक, साल 2025 में इंस्टाग्राम के जरिए अजीम का संपर्क पाकिस्तान गैंगस्टर शहजाद भट्टी से हुआ। शुरुआत में सामान्य वीडियो साझा किए। लेकिन बाद में पैसों का लालच देकर उसे संवेदनशील स्थानों की जानकारी भेजने के लिए तैयार कर लिया। मंदिरों, मेट्रो स्टेशन और सरकारी जगहों की रेकी की
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने दिल्ली के रमेश नगर मेट्रो स्टेशन, आसपास के मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों की रेकी की। नोएडा के बिसरख स्थित प्राचीन रावण मंदिर की लोकेशन और वीडियो भी पाकिस्तान भेजी। 19 फरवरी 2026 को आरोपियों ने इन स्थानों की फोटो-वीडियो साझा की थी। कौन है शहजाद भट्टी, जिसके संपर्क में थे दोनों ——————————————– ये खबर भी पढ़िए… मां चाहती थी- हरीश को इच्छामृत्यु, पिता तैयार नहीं थे:गाजियाबाद में ब्रह्मकुमारी बहन बोलीं- उसके कर्म कट चुके हैं
‘तुम एक पंछी हो, लेकिन अभी दुख और पीड़ा के एक पिंजड़े में कैद हो। इस पिंजड़े से अब तुम्हारे उड़ने का समय आ गया है।’ यह ब्रह्मकुमारी लवली के शब्द हैं, जो उन्होंने गाजियाबाद में हरीश राणा को अंतिम विदाई देते वक्त कहे थे। हरीश 13 साल से कोमा में हैं। सुप्रीम कोर्ट से परमीशन मिलने बाद दिल्ली एम्स में उन्हें इच्छामृत्यु दी जा रही है। हरीश से ऑक्सीजन सपोर्ट हटा लिया गया है। खानी-पानी भी पिछले 2 दिन से बंद है। पहले ट्यूब के सहारे खाना दिया जा रहा था। पढ़िए पूरी खबर…