पीलीभीत टाइगर रिजर्व (PTR) में रविवार को एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ टहलते हुए दिखी। बाघिन खटीमा मार्ग पर लाल पुल के पास सड़क पर आ गई। वहां से गुजर रहे टूरिस्ट बाघिन को देखकर सहम गए। करीब 10 मिनट तक दोनों तरफ गाड़ियों की लाइन लग गई। यह नजारा देखकर टूरिस्ट चुपचाप खड़े होकर वीडियो बनाने लगे। बाघिन और उसके शावक सड़क पर काफी देर तक चहलकदमी करते रहे। बाद में टूरिस्टों ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। पीलीभीत टाइगर रिजर्व एक महीने पहले ही खुला है। मानसून सीजन में 15 जून से यह टूरिस्टों के लिए बंद कर दिया जाता है। बाघों की 3 तस्वीरें देखिए… 15 दिन पहले खुला सीजन, रिकॉर्ड एडवांस बुकिंग
वन विभाग के मुताबिक, इस बार टाइगर रिजर्व समय से 15 दिन पहले खोल दिया गया था। जल्दी खोलने के पीछे मुख्य वजह- बढ़ती मांग, एडवांस ऑनलाइन बुकिंग की रिकॉर्ड संख्या और ऑफ-सीजन में भी लगातार बढ़ रही विजिटर्स की संख्या है। रिजर्व का सबसे आकर्षक स्थान चूका बीच, जिसे पर्यटक ‘मिनी गोवा’ कहते हैं, इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में है। यहां के वाटर फ्रंट व्यू, बैंबू हट्स और बोट सफारी के अनुभव ने इसे पर्यटकों की पहली पसंद बना दिया है। पीलीभीत में टाइगर की संख्या रिकॉर्ड रूप से बढ़ी है। इसके लिए पीलीभीत को अवॉर्ड भी दिया गया है। इस बार चूका बीच (मिनी गोवा) पर 9 नवंबर तक सभी हट बुकिंग फुल हो चुकी है। जबकि हट स्टे जोन में तीन प्रमुख विकल्प हैं- बैंबू हट्स, थारू हट्स और ट्री हट्स। यहां भी बुकिंग फुल है। वन विभाग के अनुसार, 9 नवंबर तक की सभी बुकिंग फुल हैं। अब पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बारे में जानिए… 80 बाघ, 326 पक्षी प्रजातियां
करीब 72,689 हेक्टेयर (730 वर्ग किमी) में फैले इस रिजर्व में फिलहाल 80 बाघ, तेंदुआ, भालू, हिरण और 326 से अधिक पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। यह न सिर्फ बिग कैट लवर्स बल्कि बर्ड वॉचर्स के लिए भी जन्नत साबित हो रहा है। उत्तर में नेपाल की सीमा, दक्षिण में शारदा और खकरा नदियां और पूर्व-पश्चिम में खदर के घने जंगल इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं। पर्यटक यहां जंगल और बोट सफारी, कैंपिंग, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी, शारदा सागर डैम व्यू और सप्त सरोवर नेचर ट्रेल का मजा ले सकते हैं। खासकर, बराही-महोफ रेंज, बाघ और वेटलैंड बर्ड विजिबिलिटी के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है। बाघ से जुड़ी बातें जान लीजिए… —————————– ये खबर भी पढ़िए… पीलीभीत टाइगर रिजर्व में नियम तोड़कर घुसे भाजपाई, 15 दिन पहले खोला गया बिग साइज कैट यानी बाघों और अन्य वन्य जीवों को करीब से देखने वाले वाइल्ड लाइफ लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (PTR) को इस बार पर्यटन प्रेमियों के लिए सामान्य से 15 दिन पहले ही खोल दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर…