पुलिसवालों ने आधी रात लाश दूसरे इलाके में फेंकी, VIDEO:मेरठ में दुकानदार को मिली बॉडी; दरोगा-सिपाही सस्पेंड, होमगार्ड बर्खास्त

मेरठ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो पुलिसकर्मियों ने एक युवक की लावारिस लाश अपने क्षेत्र से उठाकर दूसरे थाना क्षेत्र में फेंक दी। पुलिसकर्मियों ने आधी रात चोरी-छिपे इस कारनामे को अंजाम दिया। सुबह जब एक दुकान के सामने बॉडी मिली तो हंगामा मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। आसपास के CCTV को खंगाला गया। चौराहे पर लगे CCTV में पुलिसकर्मी लाश को फिंकवाते नजर आए। तब पता चला कि आरोपी पुलिसकर्मी दूसरे थाना क्षेत्र के हैं, जिन्होंने पंचनामा और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया से बचने के लिए न सिर्फ अपने ड्यूटी से मुंह मोड़ा, बल्कि मानवता को भी शर्मसार किया। मामले में एसएसपी विपिन ताडा ने आरोपी दरोगा और कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया। होमगार्ड को नौकरी से निकाल दिया गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को जांच सौंपी गई है। 3 फुटेज से समझिए घटनाक्रम… अब विस्तार से पढ़िए… शहर के काजीपुर निवासी रोनित बैंसला की लोहिया नगर थाना क्षेत्र में एल ब्लॉक चौराहे के पास स्टेशनरी की दुकान है। शुक्रवार सुबह जब रोनित दुकान खोलने पहुंचे तो वहां भीड़ लगी थी। नजदीक पहुंचे तो देखा उनकी दुकान के ठीक सामने एक युवक का शव था। लोगों ने मृत युवक की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आसपास के लोगों ने तुरंत लोहिया नगर थाने के कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले । इस दौरान पता चला कि शव किसी अजनबी ने नहीं, बल्कि खुद पुलिसवालों ने यहां डलवाया था। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि रात करीब 1:50 बजे दो पुलिसकर्मी बाइक से पहुंचते हैं। उनके पीछे एक ई-रिक्शा आता है, जिसमें अज्ञात व्यक्ति का शव रखा था। पुलिसकर्मी शव को उठाकर सड़क किनारे एक दुकान के सामने रख देते हैं और बिना किसी सूचना के वहां से चले जाते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार पुलिस अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए शवों को एक इलाके से दूसरे इलाके में शिफ्ट कर देती है। स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ नाराजगी है। उनका कहना है कि इस तरह की हरकतें पहले भी होती रही हैं, लेकिन पहली बार इसका पुख्ता वीडियो सबूत सामने आया है। कॉन्स्टेबल और होमगार्ड ने शव फेंका
एसएसपी विपिन टाडा ने बताया कि CCTV की मदद से पता चला कि शव को एल ब्लॉक चौकी पर तैनात कॉन्स्टेबल राजेश और होमगार्ड रोहतास ने वहां फेंकवाया था। चौकी प्रभारी जितेंद्र की भी इसमें लापरवाही सामने आई। तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी ने कहा, जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। लोहियानगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी भेजा है। मृतक युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। ………………………… ये खबर भी पढ़िए- कफ सिरप का मास्टरमाइंड गिड़गिड़ाया, बोला-बेगुनाह हूं:योगीजी जांच करवाइए…सबूत दूंगा; अखिलेश भ्रम न फैलाएं; धनंजय संग तस्वीरों पर सफाई दी मैंने कोई जहरीली सिरप नहीं बेची। मेरी द्वारा बेची गई दवाओं से बच्चों की मौत नहीं हुई। मैं क्लियर करना चाहता हूं, ये सभी बातें झूठी हैं। फेंसिडिल (Phensydil) सिरप न तो जहरीली है, न ही प्रतिबंधित है। न ही इससे बच्चों की मौत हुई है। पढ़ें पूरी खबर…