प्रयागराज के रीलबाज ने युवती का न्यूड वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में आशीष नशे में नजर आ रहा है। वह युवती को अपनी पत्नी बताते हुए उसके साथ अश्लील हरकत करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद युवती के पिता ने 28 नवंबर को आशीष के खिलाफ नैनी थाने में FIR दर्ज कराई। अब पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। युवती एक मंदिर के पुजारी की बेटी है। पीड़ित के पिता ने कहा- आरोपी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। मामला गुरुवार को सामने आया। पीड़ित युवती के पिता बोले- आरोपी ने बेटी को उठाकर ले गया
पीड़ित युवती के पिता ने कहा- मैं मंदिर परिसर में ही परिवार के साथ रहता हूं। 19 नवंबर को आशीष मंदिर परिसर में आया था और मेरी बेटी को धमकाते हुए उठाकर ले गया। मैंने विरोध किया तो बोला जान से मार दूंगा। इस दौरान उसने बेटी घर से जेवर, दो लाख कैश, आधार कार्ड और अपनी मार्कशीट भी ले गई है। आशीष ने धमकी दी है कि मैंने कही शिकायत की तो तुम्हारे परिवार को जिंदा नहीं छोड़ूंगा। आरोपी युवक के खिलाफ दर्ज है मुकदमे
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी आशीष यादव के खिलाफ 7 से अधिक मारपीट, चोरी, लूट और रंगदारी जैसे मामले दर्ज है। आरोपी युवक पहले जेल भी जा चुका है। हालांकि, इस घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश की जा रही है। नैनी थाने के इंस्पेक्टर बृजकिशोर गौतम ने कहा- दोनों वीडियो की जांच कराई जा रही है। युवती और आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। युवती की बरामदगी के बाद ही कई बातें स्पष्ट हो पाएंगी। अब पढ़िए रील बाज आशीष के बारे में
आशीष प्रयागराज के अरैल का रहने वाला है। उसके पिता का नाम राम गरीब है। उनका डेयरी का काम है। वहीं, आशीष लोगों पर रौब गांठने को लग्जरी गाड़ियों में घूमता है। वह लोगों को धमकाने का ठेका भी लेता है। वह अपने इंस्टाग्राम पर खुद को दबंग दिखाने के लिए भाजपा नेता मनोज तिवारी, सांसद धनंजय सिंह, राकेश टिकैत, कांग्रेस नेता अजय राय, उज्जवल रमण जैसे नेताओं के साथ वीडियो अपलोड कर चुका है। इंस्टाग्राम पर 258K फॉलोवर
इंस्टाग्राम पर aashish_yadav_arail नाम से अकाउंट है। आशीष के 258K फॉलोवर हैं। जबकि, वह 804 लोगों को फॉलो करता है। वहीं, अब तक उसने 571 पोस्ट किए हैं। ——————
ये खबर भी पढ़ें 10 हजार की शर्त के लिए कोबरा से कटवाया, मौत:कहा था- मेरे पास जड़ी-बूटी, जहर का असर नहीं होगा, सहारनपुर की घटना; VIDEO सहारनपुर में 10 हजार रुपए के लिए कोबरा से कटवाने वाले युवक सिकंदर नाथ (34) की मौत हो गई। वह सड़क किनारे जड़ी-बूटी बेचने का काम करता था। दावा करता था कि उसके पास ऐसी जड़ी-बूटी है, जिससे सांप के काटने का भी असर नहीं होगा। इसे लेकर उसकी कुछ लोगों से बहस हो गई। उन्होंने सिकंदर नाथ को कोबरा से कटवाकर अपनी बात साबित करने को कहा। पढ़िए पूरी खबर