प्रयागराज में संगम की रेती पर माघ मेला चल रहा है। साधु-संत, अखाड़े और कल्पवासी डेरा जमाए हुए हैं। हर दिन 10 लाख श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा रहे। कड़ाके की ठंड में भी लाखों कल्पवासी माघ तपस्या कर रहे हैं। उनका कहना है कि कल्पवास करने से उन्हें सुकून मिलता है। इधर, सोशल मीडिया पर भी छाने की होड़ मची है। गोल्डन और सिल्वर बॉय बनकर दो युवक मेले में पहुंचे हैं। लोग इनके साथ सेल्फी ले रहे हैं। दोनों ने पूरे शरीर पर गोल्डन और सिल्वर रंग की पॉलिश कर रखी है। गोल्डन बॉय लोगों को देखकर हाथ जोड़कर प्रणाम करता है। इसके अलावा साढ़े तीन फीट के बाबा भी मेले में पहुंचे हैं। सोनभद्र के मारकुंडी से जटा जौ वाले बाबा भी मेले में आए हैं। उन्होंने सिर के ऊपर जौ, चना और उड़द उगा रखी है। मेले में आस्था के साथ मनोरंजन का रंग भी नजर आ रहा है। लोग गाने और डांस के जरिए मेले का आनंद लेते दिख रहे हैं। इस बार माघ मेला करीब 800 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है, जिसे 7 सेक्टरों में बांटा गया है। यहां 8 किलोमीटर लंबे स्नान घाट बनाए गए हैं और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है। माघ मेले से जुड़ी 4 तस्वीरें देखिए… माघ मेला-2026 में क्या चल रहा? अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…