प्रयागराज में ट्रक-बाइक की टक्कर में दो भाइयों की मौत:रिश्तेदार के घर से वापस लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

प्रयागराज में एक ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना राजमन बघौरा गांव के सामने हुई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देखें तीन तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला… प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग पर जिगना थाना क्षेत्र में बुधवार रात भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान प्रयागराज जनपद के मेजा थाना क्षेत्र के शाहपुर कवरिया निवासी चंद्रेश कुमार (22) पुत्र अवध नारायण और कोराव थाना क्षेत्र के पवारी गांव निवासी संतोष कुमार (23) पुत्र मंगला प्रसाद के रूप में हुई है। दोनों आपस में ममेरे-फुफेरे भाई थे। जानकारी के अनुसार, चंद्रेश और संतोष जिगना थाना क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में आए थे। शाम करीब छह बजे वे एक बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। राजमन बघौरा गांव के सामने मांडा रोड की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि दोनों युवक अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। जिगना इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मिर्जापुर शहर भेज दिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।