प्रयागराज में बुलडोजर लेकर पहुंचे नायब तहसीलदार पर हमला:पत्थर मारकर सिर फोड़ा, 2 पुलिसकर्मी घायल; 3 झोपड़ियों में आग लगाई

प्रयागराज में सोमवार शाम को पट्टे की जमीन से अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। आक्रोशित ने भीड़ ने पथराव आगजनी शुरू कर दी। पथराव में नायब तहसीलदार राजीव शुक्ला घायल हो गए। उनका सिर फट गया। साथ ही कुछ पुलिस कर्मी भी घायल हुए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान भीड़ ने एक मकान और दो झोपड़ी में आग भी लगा दी। आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। पथराव और आगजनी के कारण राजस्व टीम बेदखली की कार्रवाई पूरी किए बिना ही वापस लौट गई। घटना बहरिया थाना के करनाईपुर गांव की है। 2 तस्वीरें देखिए अब जानिए पूरा मामला
बहरिया थाना के करनाईपुर गांव में 9.5 बीघे जमीन पर आबादी, भूमिधरी और ग्रामसभा की जमीन शामिल है। मुख्य सड़क से लगभग 100 फीट की दूरी पर होने के कारण यह प्लॉट काफी कीमती माना जाता है। इस जमीन पर राजेंद्र कुमार शर्मा का पैतृक मकान बना है। उनके दादा श्याम लाल के नाम पर पट्टा भी बताया जा रहा है। 1980 में जमीन पट्टा हुआ था, जो की श्याम लाल पुत्र बबुआ लाल और राजेंद्र प्रसाद समेत 8 लोगों के नाम था। जिसमें आबादी बसी बाद में श्याम लाल ने अपने हिस्से के 9 बिस्वा जमीन जुबैर के हाथ 2018 में बेंच दी थी। जमीन की कीमत वर्तमान में 3 करोड़ की है। इसी बेस कीमती जमीन को लेकर जुबैर और राजेंद्र शर्मा के बीच कब्जे दारी को लेकर विवाद चल रहा है। जुबैर ने जमीन को खाली कराने की कोशिश की, लेकिन विवाद के कारण नहीं हो पाया। इसके बाद जुबैर ने कोर्ट का सहारा लिया। नायाब तहसीलदार अपनी टीम के साथ पहुंचे थे
आज सोमवार को इसी जमीन पर कब्जा हटवाने गई प्रशासनिक टीम गई थी। एसडीएम फूलपुर जूही प्रसाद के आदेश पर नायाब तहसीलदार राजीव शुक्ला पुलिस बल और टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। टीम में फूलपुर, मऊआइमा और बहरिया थाने का पुलिस बल भी मौजूद था। टीम जैसे ही जमीन पर बनी झोपड़ी को JCB से हटवाने लगी, तभी अचानक विवाद भड़क गया और हालात तनावपूर्ण हो गए। ग्रामीणों ने की आगजनी और पथराव
झोपड़ी हटाने का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने आगजनी शुरू कर दी। आगजनी की शुरुआत एक झोपड़ी से हुई, लेकिन देखते ही देखते आग दो और झोपड़ियों तक फैल गई। झड़प के दौरान लगी इस आग में ग्रामीणों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। मौके पर दमकल की गाड़ी नहीं पहुंच सकी, इसलिए ग्रामीणों ने ही पानी डालकर आग पर काबू पाया। नायब तहसीलदार का सिर फटा
इसी दौरान भीड़ ने पथराव कर दिया। पथराव में नायब तहसीलदार राजीव शुक्ला के सिर में पत्थर लग गया, जिससे वह घायल हो गए। कुछ अन्य पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और तनाव बना हुआ है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान का कहना है कि जमीन पर राजेंद्र शर्मा का तीसरी पीढ़ी से कब्जा चल रहा है। जिसको लेकर ग्रामीण और प्रशासन आमने-सामने हो गए थे। इससे पहले भी विवाद हो चुका है। ACP विवेक यादव ने बताया- SDM के आदेश पर नायाब तहसीलदार राजस्व टीम के साथ पुलिस बल लेकर कब्जा की जमीन हटवाने के लिए गए थे। कब्जा धारकों द्वारा पथराव और आगजनी की गई। जिसमें नायाब तहसीलदार घायल हो गए, कानूनगो राजेंद्र प्रसाद द्वारा 13 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। ————————— ये खबर भी पढ़ें…. प्रयागराज में फौजी ने प्रेमिका को चाकू से गोदकर दफनाया: शादी के बहाने बुलाया, दिनभर साथ घूमे, फिर मार डाला; बैग से मिला सिंदूर
प्रयागराज में आर्मी जवान (फौजी) ने 17 साल की प्रेमिका की हत्या कर दी। शव एक बाग में दफना दिया। प्रेमिका इंटरमीडिएट की छात्रा थी। फौजी की शादी होने वाली थी। प्रेमिका अपने साथ शादी करने की जिद पर अड़ी थी। पढ़ें पूरी खबर…