प्रयागराज में कोतवाली थाने के दीवान और ड्राइवर पर सरेआम हमला करने वाले दबंग कमल कुमार केसरवानी उर्फ लाला का दुस्साहस देखिए। वह सड़क पर खुलेआम 1 घंटे तक गुंडई करता रहा। पहले अपने साथियों के संग मिलकर कर सवार लोगों को पीटा। वहां से गुजर रहे कोतवाली थाने के दीवान ने रोकने की कोशिश की तो उस पर हमला कर दिया। बचाने आए कोतवाली के ड्राइवर को भी पीटा, कॉलर पड़कर घसीटा और फिर चेन लूट का आरोप भी लगा दिया। उसे साथियों समेत थाने ले जाया गया, लेकिन बिना किसी कार्रवाई के रात में ही छोड़ दिया गया। पूरे मामले में पुलिस बेबस दिखी। घटना वाली रात क्या और कैसे हुआ, यह जानने के लिए दैनिक भास्कर उस स्पॉट पर पहुंचा, जहां इस विवाद की शुरुआत हुई। यह जगह रामबाग चौराहे से चंद्रलोक की और जाने वाले रास्ते पर स्थित ईदगाह के ठीक सामने पुलिया के बाद स्थित है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… पहले 3 तस्वीरें देखिए… प्रत्यक्षदर्शी ने बयां की पूरी घटना कमल एका…बहादुरगंज लय चलो
घटना के कुछ और वीडियो भी सामने आए। इसमें से एक वीडियो में कुछ लोग दीवान का कॉलर पकड़े कमल को ललकारते हुए यह कहते भी सुनाई पड़ते हैं कि दीवान को बहादुरगंज लय चलो। यही नहीं वह दीवान पर सोने की चेन लूटने का भी आरोप लगाते हैं। दीवान जब यह कहता है कि चेन टूट गई है और उसके हाथ में सुरक्षित है, तो आरोपी के साथी उसे धमकाते भी हैं। दरोगा का बैज नोचा
प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि घटना की जानकारी पर बहादुरगंज चौकी प्रभारी विवेक कुमार पहुंचे तो उनसे भी अभद्रता की गई। उनके कंधे पर लगे बैज नोच लिए गए। इसके बाद जानकारी पर एसीपी कोतवाली रवि गुप्ता मौके पर पहुंचे। आसपास के थानों की फोर्स भी बुला ली गई, जिसके बाद आरोपी कमल व उसके तीन साथियों को रात करीब 11 बजे कोतवाली थाने ले जाया गया। तीन घंटे पंचायत के बाद छोड़ा थाना प्रभारी संजय कुमार राय ने बताया- दो पक्ष आपस में विवाद कर रहे थे। इसमें से एक पक्ष को थाने ले आया गया। जबकि दूसरा पक्ष मौके से ही चला गया। बाद में थाने लाए गए पक्ष ने माफी मांगी और इसके बाद उन्हें परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया। एसीपी कोतवाली रवि कुमार गुप्ता ने बताया- गलती स्वीकार करने पर थाने लाए गए लोगों को छोड़ दिया गया। डीसीपी सिटी से नहीं हो पाई बात
उधर, इस मामले में डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल नहीं रिसीव की। इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि सरेआम पुलिसकर्मियों से मारपीट करने वाले को आखिर बिना कार्रवाई थाने से कैसे छोड़ दिया गया। क्या ऐसे हर मुलजिम को माफी मांगने पर पुलिस थाने से छोड़ देती है? अब जानिए क्या था मामला… ——————– ये खबर भी पढ़ें… मुजफ्फरनगर में मौलाना बोला- दरोगा की गर्दन काट दूं, मन ऐसा ही कर रहा था मुजफ्फरनगर में एक मस्जिद के मुअज्जिन (अजान देने वाला मौलाना) ने दरोगा का ‘सिर तन से जुदा’ करने की धमकी दी है। गाली भी दी। मौलाना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में मौलाना कह रहा है- जी कर रहा था, उसकी (दरोगा) गर्दन काट दूं। पढे़ं पूरी खबर…