प्रयागराज में आज 13 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वावधान में जनपद न्यायालय और सभी तहसीलों में किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ प्रातः 10 बजे माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति प्रयागराज श्री शेखर बी. सर्राफ द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने की। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2,27,876 मामलों का निस्तारण किया गया। इनमें 11,519 फौजदारी मामले शामिल रहे। पारिवारिक न्यायालय में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर 72 मामलों का निस्तारण हुआ। इस दौरान 13 दंपतियों के बीच समझौता कराकर उन्हें पुनः साथ रहने के लिए राजी किया गया। निस्तारण इस प्रकार रहे: इसके अतिरिक्त: लोक अदालत का आयोजन नोडल अधिकारी श्री रविकांत-द्वितीय, अपर जिला जज के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।