लखनऊ की एक महिला इंजीनियर की सऊदी अरब में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव आज लखनऊ पहुंचा। इसके बाद महिला इंजीनियर के पिता ने उसके पति और ससुरालवालों के खिलाफ दहेज हत्या की FIR कराई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा। महिला इंजीनियर ऐमन खान (26) मल्हौर रोड स्थित आदर्श विहार कॉलोनी की रहने वाली थी। उसके पिता शेर अली फायर डिपार्टमेंट में सब-इंस्पेक्टर हैं। 9 महीने पहले ऐनम का रायबरेली में रहने वाले इंजीनियर आमिर खान से निकाह हुआ था। इस समय ऐनम प्रेग्नेंट थी। मामला चिनहट थाना क्षेत्र का है। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला… पिता बोले- KIA सेल्टोस कार दहेज में दी थी
पिता शेर अली खान ने बताया- बेटी ऐमन खान ने कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया था। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी। उसका निकाह 10 अप्रैल, 2025 को लखनऊ में अवध इंटरनेशनल होटल से किया था। निकाह में दामाद की मांग पर 14 तोला सोने के जेवर, 5 जोड़ी चांदी की पायल, करीब 3 लाख का फर्नीचर, 3 लाख का इलेक्ट्रॉनिक सामान और एक लाख का घरेलू सामान दिया था। बेटी के ससुरालवालों ने इनोवा कार की मांग थी। मैंने अपने नाम से किया KIA कंपनी की सेल्टोस कार खरीदकर दी थी। कार अपने नाम न होने पर दामाद ने बेटी का आईफोन तोड़ दिया था
शेर अली ने बताया- निकाह के बाद पहली बार बेटी ऐमन ससुराल पहुंची, तो आमिर ने कार अपने नाम न होने को लेकर नाराजगी जताई। इसी बात पर ऐमन का आईफोन पटककर तोड़ दिया था। 29 अप्रैल, 2025 को आमिर सऊदी अरब चला गया। जून में ऐमन को भी वहां बुला लिया। वहां आमिर, उसका भाई उमैर, दो बहनोई राशिद और मोहम्मद रफी ने मिलकर ऐमन को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उन लोगों ने ऐमन पर 20 लाख रुपए मायके से लाने का दबाव बनाया। नहीं लाने पर जान से मारने की धमकी दी। पिता बोले- बेटी ने प्रताड़ना के बारे में खुद बताया था
शेर अली ने बताया- आमिर APPLUS कंपनी में इंजीनियर है। बेटी ऐनम का SAB में सिलेक्शन हो गया था, लेकिन आमिर ने जॉइन नहीं करने दिया था। अपॉइंटमेंट लेटर आ गया था। इसको लेकर भी आमिर झगड़ा करता था। बेटी ने मुझे कई बार फोन करके बताया कि उसे परेशान किया जाता है। इसी बीच, अक्टूबर, 2025 में ऐमन अकेले भारत लौट आई थी। प्रताड़ना की पूरी बात हम लोगों को बताई थी। इसके बाद मैंने आमिर से बातचीत कर रुपए देने का वादा किया था। तब आमिर ने भरोसा दिलाया गया कि अब ऐमन को परेशान नहीं किया जाएगा। इसी भरोसे पर 19 अक्टूबर, 2025 को ऐमन दोबारा जेद्दा चली गई थी। लेकिन, वहां पहुंचते ही फिर से उत्पीड़न शुरू हो गया था। 17 दिसंबर, 2025 को बेटी से मेरी आखिरी बार वॉट्सऐप पर बात हुई थी। हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की
शेर अली ने बताया- वॉट्सऐप पर बातचीत के दौरान पता चला कि ऐमन को खाना-पानी नहीं दिया जाता। घर से बाहर निकाल दिया जाता है। उसका पासपोर्ट और इकामा जबरन छीन लिया गया है। मुझे उसकी हालत ठीक नहीं लगी। दूसरे दिन 18 दिसंबर को ऐमन का फोन नहीं उठने पर मैंने सऊदी अरब में रहने वाले अपने परिचित फैजान को उसके पास भेजा। तब पता चला कि ऐमन की मौत हो गई है। पुलिस मौके पर है। आमिर और उसके परिवारवालों ने उसकी हत्या कर दी है। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका दिया। बेटी को मार डाला, शरीर पर चोट के निशान थे
शेर अली ने बताया- बेटी ऐमन प्रेग्नेंट थी। बेटी का शव लखनऊ पहुंचा। परिवार के लोगों ने शव देखा। शरीर पर चोट के निशान थे। पीठ पर बेल्ट से मारे जाने के चोट के निशान थे। उन निशानों को देखकर साफ हो गया कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। इसके बाद मैंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक साल पहले इसी तरह हुई घटना भी पढ़िए… साल भर पहले डॉक्टर की पत्नी की श्रीदेवी की तरह थाईलैंड में मौत हुई थी
लखनऊ की प्रियंका की एक साल पहले थाइलैंड में मौत हो गई थी। श्रीदेवी की तरह होटल के बाथटब में शव मिला था। प्रियंका अपने डॉक्टर पति आशीष और बच्चों के साथ घूमने गई थीं। प्रियंका का शव थाईलैंड से लखनऊ लाया गया था। प्रियंका के पिता ने फिर से पोस्टमॉर्टम कराने की तहरीर दी थी। पीजीआई थाने में दामाद पर बेटी की हत्या का करने की शिकायत दर्ज कराई थी। पिता का आरोप था कि दामाद बेटी को थाईलैंड घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। जहां उसकी हत्या करके खुद लखनऊ आ गया। प्रियंका के डॉक्टर पति का कहना था कि- मेरे पास एवीडेंस हैं। प्रियंका को पार्टी में शराब पीने का शौक था। परिवार के साथ शराब पार्टी करती थी। शराब के नशे में डूबने से उसकी मौत हुई है। हालांकि पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में प्रियंका की मौत बाथटब में डूबने से होने की पुष्टि हुई थी। ————————– यह खबर भी पढ़िए… मौत से पहले मां ने बेटी संग बनाई थी REEL, फ्लैट में आग लगी तो छत से कूदी किड्स-जी डायरेक्टर ‘ये साल भी आखिर चला गया, इस साल ने गम भी दिए। कुछ अच्छी यादें जुड़ीं। ये नया साल आया है, जो यारों, बस खुशियां हमको दे जाए। न आंधी आए, न बारिश हो, ये गम के बादल ले जाए…।’ इस गाने के साथ रील पोस्ट करने के 12वें दिन लखनऊ में किड्स जी स्कूल की डायरेक्टर की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें